हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    जरूरतमंद बच्चों की मदद कर डेरा प्रेमी ने मनाया जन्मदिन

    Welfare Work

    रादौर (सचकहूँ/लाजपतराय)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए अपने जन्मदिन पर तीन जरुरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री देकर उनकी मदद की। इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी गांव पलाका निवासी प्रेमी कमल इन्सां ने बताया कि वह पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पे्ररणा पर चलते हुए हर साल किसी जरूरतमंद की मदद करके ही अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस साल भी उन्होंने अपने 22वें जन्मदिन पर 3 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, किताबें व स्टेशनरी का सामान देकर मनाया हैं।

    उन्होंने कहा कि पूज्य गुरू जी की प्रेरणा हैं कि किसी भी जरूरतमंद की मदद कर अपनी खुशी मनाने से खुशियां दौगुनी होती हैं और उसे इन 3 जरूरतमंद बच्चों की मदद करने से जो खुशी मिली उसे शब्दों में ब्यान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ये तीनों बच्चे तीसरी, पांचवी व सातवीं कक्षा में पढ़ते हैं। जिनके मां-बाप नही हैं इनके बुढ़े दादा-दादी इनकी परवरिश कर रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here