हमसे जुड़े

Follow us

41.2 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home देश भीलवाड़ा जिले ...

    भीलवाड़ा जिले में कार के ट्रक से टकराने पर चार लोगों की मौत

    Accident

    भीलवाड़ा (एजेंसी)। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के विजयनगर में कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की आज सुबह मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमला विहार निवासी अंकित अग्रवाल उनकी पत्नी राखी और बच्चा प्रेक्षम के साथ जयपुर से भीलवाड़ा लौट रहे थे कि सुबह उनकी कार विजयनगर में राजदरबार होटल के पास खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना तेज था कि उसमें फंसे इन लोगों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में अग्रवाल एवं उनकी पत्नी एवं कार चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि प्रेक्षम ने अस्पताल ले जाने के बाद दम तोड़ा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here