हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश उत्तराखंड: बा...

    उत्तराखंड: बागेश्वर में पहाड़ी का बड़ा हिस्सा गिरा, राजमार्ग अवरुद्ध, कुमाऊँ में 60 सड़कें अवरुद्ध

    नैनीताल (एजेंसी)। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में लगातार हो रही बरसात से पांच दर्जन से अधिक संड़कें बंद हैं। बागेश्वर-कपकोट राजमार्ग पर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढहने से राजमार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-सोबला मार्ग भी बंद है। भारी बरसात के चलते चंपावत व पिथौरागढ़ को जोड़ने वाला टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग देर रात को फिर बंद हो गया था। बताया जा रहा है कि धौन-अमोड़ी के बीच भूस्खलन के चलते मलबा आने से मार्ग अवरूद्ध हो गया लेकिन अब इस मार्ग पर यातायात सामान्य हो गया है। बरसात के चलते आज सबसे अधिक नुकसान बागेश्वर -कपकोट-मुनस्यारी राजमार्ग को हुआ है।

    यहां आरे के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरने से राजमार्ग को भारी नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि उस समय मार्ग पर कोई यातायात नहीं था। जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गयी। यहां यातायात बाधित हो गया है। प्रशासन की ओर से मार्ग को खोलने के लिये युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। पिथौरागढ़ में भी भूस्खलन के चलते चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-सोबला मार्ग कई जगह अवरूद्ध हो गया है। भूस्खलन के चलते बागेश्वर में 19 मार्ग बंद हैं जबकि नैनीताल में 15, पिथौरागढ़ में 14 व अल्मोड़ा में 13 ग्रामीण मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हैं। कुमाऊं में फिलहाल किसी प्रकार के जानमान के नुकसान की सूचना नहीं है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here