हमसे जुड़े

Follow us

28.4 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home देश जेल में हुए झ...

    जेल में हुए झगड़ों में पांच कैदियों की मौत

    Chandigarh News
    सांकेतिक फोटो

    क्विटो (एजेंसी)। इक्वाडोर की जेल में हुए झगड़े में कम से कम पांच कैदियों की मौत हो गई तथा 23 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इक्वाडोर की जेल प्रशासन एजेंसी ने गुरुवार को ट्वीट किया कि बुधवार को हुए झगड़ों में घायल हुए लोगों में से 18 कैदी और पांच पुलिस अधिकारी थे। एजेंसी ने दक्षिण-पश्चिम बंदरगाह शहर गुआयाकिल की इस जेल में हुए झगड़े को प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों के बीच संघर्ष बताया। एजेंसी के अनुसार जेल पर नियंत्रण के लिए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों में हुई हाथापाई के दौरान आग्नेयास्त्रों का इस्तेमाल किया गया था। लताकुंगा के केंद्रीय शहर में सोमवार को हुई झड़प के बाद इस सप्ताह जेल में यह दूसरी झड़प थी। इसमें एक तस्कर सहित सोलह कैदियों की मौत हो गई और 43 लोग घायल हो गए थे।

    टीवी चैनलों की नफरती बहसें

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here