हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गहलोत ने सचिन...

    गहलोत ने सचिन पायलट पर साधा निशाना

    Jaipur News
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

    -जिसके पास दस विधायक नहीं, वह कैसे मुख्यमंत्री बन सकता है- गहलोत

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान” जिसे गद्दार नाम दिया गया हो और जिसके पास दस विधायक नहीं, वह कैसे मुख्यमंत्री बन सकता है” के बाद राज्य में मुख्यमंत्री मामला एवं राजनीति फिर गर्मा गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आज एक टीवी चैनल को दिए बयान में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर कहा कि जिसके पास दस विधायक नहीं उसे कैसे मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिसने ??बगावत की हो, जिसे गद्दार नाम दिया गया है, उसे लोग कैसे स्वीकार करेंगे, जो गद्दारी कर चुका है, मैं खुद 34 दिन तक भुगता हूं।

    यह भी पढ़ें:– पटवारी करे यही पुकार, वेतन विसंगति दूर करो सरकार

    उन्होंने कहा कि इस कारण हम होटल में बैठे रहे और ये सरकार गिरा रहे थे, इसमें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल थे। धर्मेंद्र प्रधान भी शमिल थे। पायलट के भाजपा से कोई लेना देना नहीं होने के बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरा खेल ही उनका था और वह मना कर नहीं सकते, दस-दस करोड़ रुपये बांटे गए थे इसके सबूत है। गहलोत ने एक सवाल पर कहा कि आज तो मैं ही हूं यहां पर मुख्यमंत्री। आलाकमान से इशारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि आलाकमान को छोड़ो, इस बारे में उन्हें कोई इंडिकेशन नहीं मिला है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here