हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बठिंडा जेल मे...

    बठिंडा जेल में बंद कैदी की मौत

    Bulandshahr News
    सांकेतिक फोटो

    बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। बठिंडा सेंट्रल (Bathinda Central) में बंद अंडर ट्रायल कैदी की तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। 7 दिन पहले जेल प्रशासन ने उसे एम्स में भर्ती कराया था। मृतक की पहचान बेअंत नगर के रहने वाले रवि के रुप में हुई है। बहन भावना ने आरोप लगाया है कि उसके भाई को कोई भी बीमारी नहीं थी। वह एक मारपीट के मामले में जेल भेजा गया था। Bathinda News

    जेल भेजने से पहले उसकी भाई से मारपीट हुई और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया था। जिससे उसका भाई मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। प्रताड़ना के कारण उसके भाई की मौत हुई है। जेल चौकी इंचार्ज बेअंत सिंह का कहना है कि जेल प्रशासन की ओर से उनको गत रात्रि सूचना मिली थी कि रवि कुमार की मौत हो गई है। इस संबंध में परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। Bathinda News

    यह भी पढ़ें:– Seema Haider News: सीमा हैदर मामले में अब तक की बड़ी कार्रवाई

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here