हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य पंजाब रुपयों के लेन...

    रुपयों के लेनदेन के चलते युवक को जान से मारने का प्रयास

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय कच्चा सीडफार्म (Kacha Seed Farm) निवासी एक युवक को आज बाद दोपहर गांव के एक अन्य युवक ने रुपयों के लेनदेन के चलते जीप के नीचे कुचल कर जान से मारने का प्रयास किया। जीप की चपेट में आने से युवक की बाजू टूट गई जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    उपचाराधीन 22 वर्षीय जसबीर पुत्र बलवंत सिंह ने बताया कि वह गांव में दूध की डेयरी का काम करता है और उसने गांव के ही विक्रम से करीब 5 लाख रुपए लेने हैं। वह कई बार अपने रुपए मांग चुका है लेकिन वह रुपए देने की बजाए धमकियां देता है। इस बारे में कई बार पंचायतें भी हुई लेकिन वह उसके रुपए नहीं लौटा रहा। Abohar News

    आज बाद दोपहर जब वह अपने बाईक पर गांव में ही जा रहा था तो उक्त विक्रम ने अपनी जीप से टक्कर मारकर उसे कुचलने का प्रयास किया जिससे वह नीचे गिर गया और बाईक के नीचे दबने से उसकी बाजू टूट गई। सूचना मिलते ही उसके चाचा जसवंत ने मौके पर पहुंचकर उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– कराटे प्रतियोगिता में बिरला स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here