हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Weather Updat...

    Weather Update: 48 घंटों में वर्षा के आसार: मौसम विभाग

    Rajasthan Weather Update
    राजस्थान में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय! शीतल हुआ राजस्थान

    हैदराबाद (एजेंसी)। Weather Update: तेलंगाना के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य में 30 अक्टूबर से तीन नवंबर तक शुष्क मौसम रहने का अनुमान है, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को खम्मम में सबसे अधिक तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    फिर नवंबर से शुरू होगा ठंड का दौर | Weather Update

    पहाड़ों पर हुई बर्फबारी व मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि के बाद बना ठंड का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। दरअसल 27 अक्टूबर तक मौसम खुश रहेगा इस दौरान उत्तर पश्चिम हवाई चलने से हरियाणा राज्य में दिन के तापमान में बढ़ोतरी परंतु रात्रि का तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। भारत मौसम विभाग व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग ने जारी मौसम बुलेटिन में कहा कि 28 व 29 अक्टूबर को हरियाणा में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते दो दिनों तक आंशिक रूप से बदलवाई छाई रहेग। जिस कारण दिन के साथ-साथ रात्रि के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी, लेकिन इस दौरान कहीं भी बूंदाबांदी की संभावना नहीं है। किसी वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान खेती-किसानी पर किसी भी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। किसान फसलों की बजाई इस दौरान भी जारी रख सकते हैं। Weather Update

    चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना बनी रहेगी। इस एक कमजोर पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 28 व 29 अक्तूबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई होने की संभावना है,जिससे रात्रि तापमान में फिर से हल्की बढ़ोतरी संभावित। नवंबर महीने से फिर से मौसम में गिरावट आने से ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। पिछले 24 घंटे के दौरान फरीदाबाद जिले में सबसे अधिक तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पंचकूला जिला सबसे ठंडा रहा पंचकूला में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस बना रहा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here