हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home सरसा आश्रम की ओर आ...

    आश्रम की ओर आने वाले सभी मार्गों पर लगा जाम, देखें तस्वीरों में….

    Sirsa News

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के 132वें पावन अवतार दिवस का पावन एमएसजी भंडारा (MSG Bhandara) सोमवार सायं शाह सतनाम-शाह मस्तान जी धाम व मानवता भलाई केन्द्र, डेरा सच्चा सौदा और शाह मस्तान-शाह सतनाम जी धाम व मानवता भलाई केन्द्र, डेरा सच्चा सौदा, सरसा में धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर आश्रम की ओर आने वाले सभी मार्गों पर जहां तक नजर दौड़ रही थी साध-संगत का भारी जनसमूह ही नजर आ रहा है। सभी पंडाल साध-संगत से खचाखच भरे हुए है। Sirsa News

    इस अवसर पर दोनों आश्रमों को रंग-बिरंगी लड़ियों, झंडियों, झालरों और जगमग करते घी के दीयों से भव्य रूप में सजाया गया। वहीं आश्रम की ओर आने वाले मार्गों पर सुंदर स्वागती तोरणद्वार भी अद्भुत आभा बिखेर रहे है। साध-संगत ने रंगोली से ‘एमएसजी’ लिखकर सुंदर आकृति बनाई गई, जो सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। इसके अलावा महिलाओं ने हरियाणवीं, पंजाबी, राजस्थानी सहित विभिन्न प्रदेशों की पारंपरिक वेशभूषाओं में जागो निकाली और ढोल की थाप पर जमकर धमाल मचाया। Sirsa News

    बता दें कि 29 अपै्रल 1948 को बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज ने सर्वधर्म संगम डेरा सच्चा सौदा की नींव रखी थी। पूजनीय बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज ने विक्रमी सम्वत् 1948 (सन् 1891) में कार्तिक मास की पूर्णिमा को गांव कोटड़ा, तहसील गंधेय, रियासत कलायत, बिलोचिस्तान (जो अब पाकिस्तान में है) में पूजनीय पिता श्री पिल्लामल जी और पूजनीय माता तुलसां बाई जी के घर अवतार धारण किया था। इस दिन को डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत हर साल मानवता भलाई के कार्य कर मनाती है। इस बार भी इस दिन डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने 159 मानवता भलाई के कार्य कर देश-दुनिया में पावन अवतार दिवस मनाया। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– थ्री इन वन एक साथ, कि पूनम रात सुहानी…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here