हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान तीन जुआरी गिर...

    तीन जुआरी गिरफ्तार, 1.15 लाख की जुआ रकम बरामद

    Hanumangarh News
    तीन जुआरी गिरफ्तार, 1.15 लाख की जुआ रकम बरामद

    गोगामेड़ी थाना पुलिस ने गांव दीपलाना में की कार्रवाई | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। गोगामेड़ी थाना पुलिस ने गांव दीपलाना में माइनर के किनारे ताश के पत्तों पर जुआ खेलते तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 1 लाख 15 हजार रुपए से अधिक की जुआ रकम बरामद हुई। जानकारी के अनुसार गोगामेड़ी पुलिस थाना प्रभारी एसआई अजय गिरधर के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार देर शाम को गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम गांव परलीका पहुंची तो मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि रोही दीपलाना में माइनर के किनारे 2-3 व्यक्ति बैठे जुआ खेल रहे हैं। Hanumangarh News

    सूचना पर पुलिस टीम रोही दीपलाना में दीपलाना माइनर पर पहुंची तो माइनर के पटड़े पर बबूल के पेड़ के नीचे छाया में 3 व्यक्ति ताश के पत्तों पर जुआ खेलते नजर आए। जुआ खेल रहे व्यक्तियों की पहचान मान खां (60) पुत्र नजीर शाह निवासी वार्ड 6 दीपलाना, रूपराम (44) पुत्र कृष्णलाल स्वामी निवासी वार्ड 1 दीपलाना व मंगतूराम (42) पुत्र माडूराम कुम्हार निवासी वार्ड 6 दीपलाना के रूप में हुई। Hanumangarh News

    मौके से ताश के कुल 52 पत्तों के अलावा 1 लाख 15 हजार 310 रुपए की जुआ रकम मिली। पुलिस ने ताश के पत्ते व जुआ रकम बरामद कर मौके से तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों व्यक्तियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई महावीर प्रसाद के सुपुर्द की गई। पुलिस टीम में थाना प्रभारी अजय गिरधर, हैड कांस्टेबल गजानंद, कांस्टेबल नरसीराम व सतवीर शामिल रहे। Hanumangarh News

    Churu Triple Murder Case: शक में रच दी गई दिल दहला देने वाली ट्रिपल मर्डर की साजिश!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here