हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान नकबजनी प्रकरण...

    नकबजनी प्रकरण में वांछित आरोपी प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार

    Sadulpur News
    नकबजी के आरोपी गिरफ्तार आरोपी रोहताश उर्फ ताशी पुत्र राममुर्ति राहड़ जाट उम्र 23 साल निवासी पीली मंदौरी पुलिस थाना भट्ट कलां जिला फतेहाबाद हरियाणा

    Sadulpur News : चोरी किये गये सोने के आभुषण बरामद

    सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। सिद्धमुख थाना पुलिस (Police Station Sidhmukh) ने चैनपुरा बड़ा में लगभग 15 रोज पूर्व बड़ी कार्यवाही करते हुए नकबजनी के मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर चोरी किये सोने के आभूषण बरामद करने की कार्यवाही की है। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक चूरू जय यादव आई.पी.एस. ने बताया कि नकबजी प्रकरण में आरोपी सुशील उर्फ गांधी पुत्र सुभाष चन्द्र जाट उम्र 28 साल निवासी भट्टू कलां पुलिस थाना भट्टू कलां जिला फतेहाबाद राज्य हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही से चोरी किये गये सोने के आभुषण बरामद किये गये। Sadulpur News

    ज्ञात रहे कि गौरतलब है कि इससे पूर्व में इसी प्रकरण में एक आरोपी रोहताश उर्फ ताशी पुत्र राममुर्ति राहड़ जाट उम्र 23 साल निवासी पीली मंदौरी पुलिस थाना भट्ट कलां जिला फतेहाबाद हरियाणा को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाईकिल बरामद कर जेल भिजवाया जा चूका है। जिला पुलिस अधीक्षक चूरू जय यादव आई.पी.एस. ने बताया कि 15 मई 2024 को पृथ्वीसिंह राजपूत निवासी चैनपुरा बड़ा पीएस सिद्धमुख जिला चूरू ने अपने पुत्र के साथ पुलिस थाना सिद्धमुख पर उपस्थित होकर मामला दर्ज करवाया था कि 14 मई 2024 की रात्रि के करीब 12 बजे बाद वह अपने परिवार सहित घर के आंगन में सोए हुए थे।

    अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था

    तभी अज्ञात चोर मेरे घर में घुसे और कमरे का ताला तोडकर कमरे में रखी पेटी उठा कर ले गये। जिसमें सोने के जेवर रखड़ी, गले के हार, दो जोड़ी अंगुठी, कान की बाली, नाक का कोका व चांदी के जेवर पायल एक जोड़ी, तागड़ी समेत गुछा, चार सिक्के, करीब एक हजार रुपये के चिल्लर सिक्के तथा 35 हजार रूपये नगद चोरी कर ले गये सुबह करीब 5 बजे जाग आने पर उन्हें पता चला। जिसके बाद शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि उनके घर के बाखल से उसके पिता का एक पर्स था, जिसमें करीब 600 रूपये नगद, एक स्पलेण्डर प्लस आर्मी कलर की नई बिना नम्बरी मोटरसाईकिल तथा उसकी बैग में रखी एक मंत्रा मशीन भी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था तथा प्रकरण का अनुसंधान महेन्द्र सिंह सउनि पुलिस थाना सिद्धमुख को सौंपा गया।

    किशोरीलाल आर.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़, प्रशांत किरण आई.पी.एस. सहायक पुलिस अधीक्षक राजगढ़ निकट सुपरवीजन रामकरण सिद्धू उप निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना सिद्धमुख के नेतृत्व में महेन्द्र सिंह सउनि, सुरेश कुमार कानि. व जयपाल कानि. के द्वारा प्रकरण का अनुसंधान कर वांछित दूसरे आरोपी सुशील उर्फ गांधी पुत्र सुभाष चन्द्र जाट उम्र 28 साल निवासी भट्टू कलां पुलिस थाना भट्टू कलां जिला फतेहाबाद राज्य हरियाणा को जरिये प्रोडक्शन वारंट गिरफ्तार किया गया। तथा आरोपी की निशानदेही से चोरी किये गये सोने के आभुषण बरामद किये गये। कार्यवाही में सिद्धमुख थाना पुलिस टीम में रामकरण सिद्धू उ.नि. थानाधिकारी, महेन्द्र सिंह सउनि, सुरेश कुमार कानि. व जयपाल कानि. पुलिस थाना सिद्धमुख जिला चूरू ने कार्यवाही को अंजाम दिया। Sadulpur News

    Villagers Road Jaam: क्षेत्रवासियों ने भिवानी में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर माँगा पेयजल समस्या का सम…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here