हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: हरियाणा में इन कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, सीएम सैनी ने किया बड़ा ऐलान

    Haryana News
    Haryana News: हरियाणा में इन कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, सीएम सैनी ने किया बड़ा ऐलान

    Haryana News: चंडीगढ़/हिसार। संदीप सिंहमार। हरियाणा में नजदीकी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार इस वक्त हर वर्ग का ख्याल रख रही है। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री से मिले हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सैलरी बढ़ाने का ऐलान किया है। प्रदेश भर में बढ़ी हुई सैलरी का यह नियम 1 जुलाई से प्रभावित होगा। मुख्यमंत्री ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के वेतन में 8 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की है।। वर्तमान में हरियाणा के विभिन्न विभागों में एचकेआरएन के माध्यम से 1 लाख 18 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं। एक दिन पहले मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों ने उनकी सैलरी बढ़ाते हुए नियमित करने की मांग भी रखी थी। इस पर मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया था एक ही दिन के बाद इस मांग को मान भी लिया गया है।

    Expressways Highways: ये है सबसे तेज चलने वाली सड़क, दो पर तो स्पीड की कोई लिमिट ही नहीं…

    इन कर्मचारियों का बढ़ेगी सेलरी | Haryana News

    मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि एचकेआरएन के पार्ट 1, पार्ट 2, पार्ट 3 के भर्ती कर्मचारियों के वेतनमान में 8 प्रतिशत बढ़ोतरी की बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री की घोषणा करते ही हरियाणा के मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में उधर भी जारी कर दिया गया है।माली,सेवादार,ड्राइवर,क्लर्क,वेटर व अन्य श्रेणी के कर्मचारी ने अपनी मांगे मुख्यमंत्री के सामने रखीं थी। जिसे तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया। इन कर्मचारियों की मुख्य मांग भी कि सरकार द्वारा बनाई गई पॉलिसी के अनुसार उन्हें संबंधित विभागों में नियमित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र ही कार्य योजना तैयार करने का आश्वासन भी दिया था,जिसे 1 जुलाई को लागू कर दिया गया।

    31 मार्च 2025 तक स्कूलों में कार्यरत रहेंगे टीजीटी व पीजीटी | Haryana News

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर वेब पोस्ट ग्रेजुएट टीचर की सेवा भी अभी वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए बनी रहेगी। बड़ी हुई सैलरी का लाभ इन शिक्षकों को भी मिलेगा। अब शिक्षक शैक्षणिक सत्र 2024-25 तक स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। शिक्षा निदेशालय शिक्षा सदन सेक्टर 5 पंचकूला की तरफ राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इसके संबंध में निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के इस आदेश से पहले ही शिक्षकों की कमी झेल रहे सरकारी स्कूलों में एक तरफ जहां स्कूली बच्चों को शिक्षकों की कमी नहीं झेलनी पड़ेगी वहीं दूसरी ओर शिक्षकों का रोजगार भी बचा रहेगा। दूसरी और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे शिक्षकों का कहना है कि उन्हें भी अतिथि अध्यापकों की तरह रिटायरमेंट की उम्र तक रोजगार गारंटी दी जानी चाहिए या उन्हें एक विशेष पॉलिसी के तहत नियमित कर देना चाहिए।

    2023 में भी बढ़ी थी सेलरी | Haryana News

    साल 2023 में भी तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों की 10 से 20 फ़ीसदी तक सैलरी बढ़ाई थी। तब सी लेवल में 10 साल के अनुभव वाले व्यक्ति को मिलने वाली सैलरी का बेस रेट 20,700 रुपए तक कर दिया गया था। 10 साल का अनुभव रखने वाले व्यक्ति की सेकेंड लेवल की नौकरी की सैलरी का बेस रेट 22,000 और फर्स्ट लेवल 18,100 रुपए हो गया था।

    ट्रांसफर के लिए नियमित कर्मचारियों की तरह मिलेगा ट्रीटमेंट | Haryana News

    हाल ही में हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल चुकी है। यह सुविधा पहले सिर्फ नियमित तौर पर लगे कर्मचारियों के लिए ही थी। ऑनलाइन पोर्टल पर कर्मचारियों ने अपनी इच्छा के अनुसार ऑप्शन भरने होंगे। इसी के तहत निकट भविष्य में इन कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जाएगा। उनका ट्रांसफर रिक्त पदों के अनुसार कर दिया जाएगा। विदित रहे कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारी शुरुआत से ही गृह जिले में भेजे जाने की मांग करते आ रहे थे।अब इस मांग को भी स्वीकार कर लिया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here