हमसे जुड़े

Follow us

34.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home कैथल बारिश के इंतज...

    बारिश के इंतजार में कैथल जिलावासी, उमस ने छुड़ाए पसीने

    Kaithal News
    Kaithal News : बारिश के इंतजार में कैथल जिलावासी, उमस ने छुड़ाए पसीने

    बारिश के अभाव में धीमी रफ्तार से चल रहा धान रोपाई कार्य

    • दिन और रात के तापमान में सिर्फ 8 डिग्री का अंतर | Kaithal News

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: हरियाणा के अधिकतर जिलो में प्री मानसून व मानसून की वर्षा शुरू हो चुकी है। लेकिन कैथल जिले में जिलावासी अभी भी अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों की तरफ से रोजाना बारिश होने की एडवाइजरी जारी की जाती है लेकिन बादल आते है और बिना बरसे ही चले जाते है। वही सबसे ज्यादा परेशानी रोजाना बढ़ रही उमस से हो रही है। धान का सीजन जोरो पर है ऐसे में कैथल जिले में बारिश की कमी ने किसानों की भी मुश्किलें बढ़ा दी है। दिनभर बादल छाने के बावजूद वर्षा न होने से किसान परेशान है। अभी तक जिले में 1.50 लाख एकड़ में ही धान की रोपाई हुई है। Kaithal News

    दिन और रात के तापमान में सिर्फ 8 डिग्री का अंतर

    सोमवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऐसे में अब न्यूनतम व अधिकतम तापमान में केवल 8 डिग्री का अंतर है। ऐसे में लोगों को न तो दिन और न ही रात को गर्मी व उमस से राहत मिल रही है। पिछले साल भी ऐसा ही देखने को मिला था।

    वर्षा न होने के कारण धान रोपाई का कार्य धीमा | Kaithal News

    किसान सुरेश कुमार, संदीप सिंह, रामदिया सिंह व राजेश ने बताया कि इस बार जून महीने में वर्षा ना के बराबर हुई है। पिछले साल अच्छी वर्षा हुई थी। इस कारण धान की अच्छी फसल हुई थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। धान रोपाई का सीजन शुरू हुए 16 दिन बीत चुके है, अभी भी वर्षा के इंतजार में काफी एरिया खाली पड़ा है। किसानो ने कहा कि जब तक वर्षा नहीं होती तब तक एक साथ सारी जमीन की रोपाई करना कठिन है। कृषि

    जिले में सवा 4 लाख एकड़ में धान लगने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमे से 1.50 लाख एकड़ में धान लग चुका है। बारिश न होने के कारण रफ्तार धीमी है, जैसे ही बारिश होगी धान का कार्य तेजी पकड़ेगा।
    सतीश नारा, एसडीओ , कृषि विभाग , कैथल

    मौसम में नमी बनी हुई है जिस कारण उमस बढ़ रही है। आगामी 2 से 3 दिन में वर्षा की संभावना है। कई जगह वर्षा हो भी रही है। उम्मीद है आने वाले दिनो में पूरे प्रदेश के साथ साथ कैथल में भी मानसून सक्रिय हो जाएगा और वर्षा होगी।
    डॉ. रमेश वर्मा, मुख्य समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– Who is tha next T20 captain? यह बड़ा खिलाड़ी होगा भारत का अगला टी20 कप्तान!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here