हमसे जुड़े

Follow us

28.4 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home देश Indian Railwa...

    Indian Railway: खुशखबरी, इस राज्य में बिछ रही है नई रेल लाईन, रेल मंत्री ने दी जानकारी, बढ़ेंगे रॉकेट की तरह बढ़ेंगे जमीनों के रेट

    Indian Railway
    Indian Railway: खुशखबरी, इस राज्य में बिछ रही है नई रेल लाईन, रेल मंत्री ने दी जानकारी, बढ़ेंगे रॉकेट की तरह बढ़ेंगे जमीनों के रेट

    Indian Railway: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूूज)। सरकार ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र में रेलों का विकास आवश्यक है इसलिए सरकार इस क्षेत्र में रेल पटरियां बिछाने का काम प्राथमिकता के आधार पर कर रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अभी हाल ही में लोकसभा में कहा था कि छत्तीसगढ़ आदिवासी क्षेत्र है और वहां रेल सुविधा बढ़ाना आवश्यक है। पहले छत्तीसगढ़ के लिए 311 करोड़ रुपए का बजट होता था आज 6000 करोड़ से ज्यादा की राशि वहां उपलब्ध कराई गई है। पहले रेलवे के लिए कम निधि दी जाती थी लेकिन अब पर्याप्त मात्रा में धन उपलब्ध कराया जा रहा है।

    Cricket News: सचिन के सर्वाधिक टेस्ट रन का रिकार्ड तोड़ सकता है ये खिलाड़ी, रिकी पोंटिंग का बड़ा दावा

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 58 एक्सप्रेस ट्रेन और 128 अन्य ट्रेन चल रही हैं जबकि पहले यह संख्या कमश: 36 और 68 हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले की तुलना में 36 गुना ज्यादा रेल विकास का काम हो रहा है। नया काम होता है तो दिक्कत रेलों के संचालन में आती है। रेल लाईनों पर दोहरीकरण का काम हो रहा है और लाइनों का विकास किया जा रहा है जिससे ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो रही है लेकिन काम के कारण संचालन कम से कम बाधित हो इस पर ध्यान दिया जा रहा है। Indian Railway

    रेल मंत्री ने कहा कि रेल लाइन पर दोहरीकरण के काम के लिए रेल को रोकना पड़ता है। इस काम में हाईवे की तर्ज पर काम नहीं हो सकता है इसलिए संचालन में दिक्कत स्वाभाविक है। उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को लोकसभा में एक पूरक प्रश्न की जवाब में कहा कि खाद्यान्न भंडारण की कमी सरकार के पास नहीं है और मोदी सरकार ने 2014 के बाद इस पर विशेष ध्यान दिया है जिसके कारण देश में पर्याप्त भंडारण क्षमता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here