हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मिस फ्रेशर प्...

    मिस फ्रेशर प्राची व मिस ब्यूटी नेहा बनी

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: मिस फ्रेशर प्राची व मिस ब्यूटी नेहा बनी

    खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: स्थानीय कन्या कॉलेज में कला संकाय विभाग की फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं का तिलक लगाकर व मिठाई खिला कर स्वागत किया। प्राचार्य डॉक्टर दर्शना ने कॉलेज में आने वाली छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छात्राओं ने रैंपवाक के साथ गाने व नृत्य में अपनी कलाएं दिखाई। द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने टास्क करवा कर छात्राओं की प्रतिभा की जांच की। Kharkhoda News

    निर्णायकों ने भी छात्राओ से अनेक तरह के प्रश्न पूछ कर उनकी प्रतिभा की जांच की। बहुत ही कठिन मुकाबले में मिस फ्रेशर्स प्राची रही। मिस ब्यूटीफुल नेहा, मिस चार्मिंग खुशी व मिस पर्सनालिटी रवीना, मिस इंटेलिजेंट स्वीटी बनी। पार्टी का संचालन पूनम यादव के नेतृत्व में किया गया तथा निर्णायक की भूमिका में डॉ सुमिता डॉ सुषमा व डॉ पूनम यादव रहे । डॉ. योगिता व डॉ दर्शना ने विजेता छात्राओं को क्राउन पहना कर स्वागत किया। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Haryana Board Exam: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथि जारी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here