हमसे जुड़े

Follow us

28.4 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ग्रामीणांचल क...

    ग्रामीणांचल के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे बैंकिंग सेवाओं का लाभ: भारद्वाज

    Kairana News
    Kairana News: ग्रामीणांचल के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे बैंकिंग सेवाओं का लाभ: भारद्वाज

    प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के चेयरमैन संजीव भारद्वाज ने तहसील क्षेत्र के गांव यूसुफपुर उर्फ चौतरा में वर्चुअल माध्यम से किया किया नई शाखा का उद्घाटन

    कैराना (सच कहूँ/संदीप इन्सां)। Kairana News: बुधवार को यमुना खादर क्षेत्र में स्थित तहसील क्षेत्र के गांव यूसुफपुर उर्फ चौतरा में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन संस्था के चेयरमैन संजीव भारद्वाज द्वारा मुजफ्फरनगर के रोहाना से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअल माध्यम से किया गया। उन्होंने बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर जोर देते हुए नए ग्राहकों को एटीएम, चेकबुक, मोबाइल बैंकिंग और अन्य डिजिटल सेवाओं से परिचित कराया। चेयरमैन ने लोगो को बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नए ऋण खाता धारकों को ऋण राशि तथा केयर स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मृतक आश्रितों को बीमा राशि के चेक भी वितरित किए गए। Kairana News

    उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक यूसुफ़ ख़ान की कार्यशैली की भी मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कहा कि उनके नेतृत्व में मुज़फ्फरनगर क्षेत्र में नई शाखाओं के माध्यम से बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। चेयरमैन ने बैंक की पर्यावरणीय जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पहले सोलर ज्योति स्तंभ का शुभारंभ भी किया। यह पहल बैंक की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय प्रबंधक यूसुफ़ ख़ान ने बैंक की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की और ग्राहकों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। Kairana News

    उन्होंने कहा कि जनमानस को समर्पित इस शाखा रूपी पौधे को क्षेत्र के लोगो के स्नेह और सहयोग से सींचकर एक फलदार वृक्ष बनाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर उप क्षेत्रीय प्रबंधक(डीआरएम) अभिलेख सिंह, रोहाना शुगर मिल महाप्रबंधक लोकेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख धनप्रकाश, सुनील बालियान, इर्तजा हुसैन जैदी, मनुकुश चौहान, मालती देवी समेत बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, ग्राहक और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके अलावा, बुधवार को ही मुज़फ्फरनगर सर्किल के अंतर्गत रोहाना व चिलकाना सुल्तानपुर(सहारनपुर) में भी प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की नई शाखाओं का उद्घाटन किया गया। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Illegal Construction News: अवैध कालोनियों में किए निर्माण पर चला पीला पंजा