हमसे जुड़े

Follow us

41.2 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा प्रताप स्कूल ...

    प्रताप स्कूल की विधि दहिया करेंगी हांगकांग में भारतीय नैटबाल टीम का नेतृत्व

    Kharkhauda:
    Kharkhauda: प्रताप स्कूल की विधि दहिया करेंगी हांगकांग में भारतीय नैटबाल टीम का नेतृत्व

    खरखौदा, सच कहूं /हेमंत कुमार। 5 से 8 जून तक बोहिनया कप में प्रताप स्कूल की खिलाड़ी विधि दहिया हांगकांग में आयोजित होने वाली बोहिनया इंटरनेशनल नैटबाल कप के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। यह उपलब्धिन केवल प्रताप स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। विधि दहिया को स्कूल प्रांगण से द्रोणाचार्य अवार्डीओमप्रकाश दहिया, संस्थापक प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ.सुबोध दहिया, पिता बिजेन्द्र,माता संजीता और चाचा सोमबीर आर्य ने शुभकामनाओंऔर आशीर्वाद के साथ रवाना किया।

    ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि विधि इससे पहले एक बार इंटरनेशनल और नौ बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी विधि पदक जीतकर भारत का परचम बुलंद करेंगी। डॉ. सुबोध दहिया ने कहा “विधि का भारतीय टीम का कप्तान बनना पूरे विद्यालय परिवार व क्षेत्रवासियों केलिए गर्व की बात है।” इस अवसरपर विधि दहियाने कहा, “भारतीय टीम की कप्तानी करना मेरे लिए गौरव की बात है। आज तक जो भी उपलब्धियाँ मिली हैं, उनका श्रेय मेरे कोच व माता-पिता के सहयोग से संभव हो पाया हं।