हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Delhi Rain today 2025: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से मिली ख़ुशी के बीच मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों को किया अलर्ट!

    Delhi NCR Rain News
    Delhi Rain today 2025: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से मिली ख़ुशी के बीच मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों को किया अलर्ट!

    मौसम विभाग ने किया लोगों को सतर्क

    Delhi Rain today 2025: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार तड़के से मूसलधार बारिश, तेज हवाएं और गर्जना देखने को मिली, जिससे क्षेत्रवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, कुछ इलाकों में 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। आईएमडी ने सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा है कि नागरिक अवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकलें। तेज हवाओं और बारिश के कारण कई स्थानों पर यातायात बाधित हुआ और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। Delhi NCR Rain News

    कहां-कहां दर्ज हुई आंधी और बारिश

    दिल्ली के सफदरजंग क्षेत्र में सुबह 3:48 से 4:00 बजे के बीच दो बार तूफान दर्ज किया गया। पहली बार हवाओं की गति 82 किमी प्रति घंटे, जबकि दूसरी बार 104 किमी प्रति घंटे तक रही। मौसम विभाग के अनुसार, दृश्यता सामान्य रही, और किसी बड़ी रडार या तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि नहीं हुई। दिल्ली के कृषि भवन, रफी मार्ग और उद्योग भवन जैसे इलाकों में तेज बारिश के दृश्य कैमरों में कैद हुए, जहां लोग तेज हवाओं और पानी से जूझते नजर आए। बीते छह दिनों से उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्से लू की चपेट में थे। कुछ शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था।

    दिल्ली के आया नगर में अधिकतम तापमान 42.2°C,

    पालम में 42°C और

    गर्मी सूचकांक (Heat Index) खतरनाक 53.8°C तक पहुंच गया।

    अन्य राज्यों का हाल

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, कानपुर, गाजीपुर में पारा 44.5°C से ऊपर दर्ज हुआ।

    मध्य प्रदेश में होशंगाबाद में 45.2°C, खजुराहो 44.7°C, नौगांव 44.6°C और ग्वालियर 42.5°C रहा।

    हिमाचल, असम, सिक्किम में भी मौसमी औसत से 5°C अधिक तापमान देखा गया।

    आईएमडी की चेतावनी और अनुमान | Delhi NCR Rain News

    मौसम विभाग द्वारा सुबह 5:05 बजे जारी चेतावनी के अनुसार, हरियाणा के जींद, कैथल, सोहना, हांसी, नूंह, तथा एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, ग्रेटर नोएडा सहित कई क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इसी प्रकार, उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद, बिजनौर, शिकारपुर, डिबाई, अतरौली और राजस्थान के भिवाड़ी में भी आंधी-पानी की चेतावनी दी गई है। Delhi NCR Rain News

    Air India plane crash Updates: अहमदाबाद विमान क्रैश होने से पहले पायलट ने दी थी चेतावनी! जानें पायलट…