हमसे जुड़े

Follow us

34.9 C
Chandigarh
Monday, March 9, 2026
More

    Gold Theft: खेत से घर लौट रही महिला से लूटी सोने की बालियां

    Hanumangarh News

    पीछा करने पर भागे, बाइक पर सवार होकर आए थे तीन नकाबपोश लुटेरे

    Gold Theft: हनुमानगढ़। सदर थाना क्षेत्र के गांव धोलीपाल के पास बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाश खेत से घर लौट रही महिला को डरा-धमकाकर उसके कानों में पहनी सोने की बालियां लूटकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर पास के खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति ने लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे बाइक पर सवार होकर फरार होने में सफल रहे। इस संबंध में महिला की रिपोर्ट के आधार पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ सदर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार शान्ति देवी (50) पत्नी ओमप्रकाश कुम्हार निवासी 7-8 डीएलपी, धोलीपाल ने लिखित रिपोर्ट पेश की कि उसका पति शनिवार को खेत में नरमा की फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के लिए गया हुआ था। वह सुबह अपने पति को रोटी देकर खेत से वापस अपने घर की तरफ आ रही थी। जब वह सुबह 10.20 बजे देवीलाल के खेत के पास नहर डीएलपी पर पहुंची तो पीछे से लाल रंग की मोटर साइकिल पर तीन लड़के सवार होकर आए। इन्होंने अपने मुंह साफों से ढक रखे थे। तीनों लड़कों ने उसके पास आकर मोटर साइकिल रोक ली व उसे भय दिखाकर दोनों कानों में पहनी हुई सोने की बालियां छीन ली।

    इस दौरान हुई हाथापाई के दौरान तीनों लड़कों के साफे मुंह से उतर गए। उसने शोर मचाया तो नहर के पास ही मौजूद राजेन्द्र कुमार लेघा (51) पुत्र पृथ्वीराज जाट निवासी 7-8 डीएलपी, धोलीपाल भागकर मौके पर आया। उसने तीनों लड़कों को पकड़ने का प्रयास किया मगर वे मोटर साइकिल पर सवार होकर मौके से पिलानिया वाली ढाणी की तरफ भागने में कामयाब हो गए। राजेन्द्र लेघा ने उन लड़कों की मोटर साइकिल के पीछे की नम्बर प्लेट पर लिखे हुए नम्बर पीबी 03 आर 1204 देख लिए।

    तब सूचना मिलने पर मौके पर उसका पति व गांव के अन्य लोग भी आ गए। उसने इन्हें घटना के बारे में बताया। उन्होंने उन लड़कों की तलाश की मगर कोई पता नहीं चला। वह बाइक सवार तीनों लड़कों को देखकर पहचान सकती है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट के आधार पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई लालचन्द के सुपुर्द किया है। Hanumangarh News

    Rajasthan Crime: जमीन को लेकर चल रहे विवाद की रंजिश में पिता-पुत्र पर हमला