हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More

    Vladimir Putin: इस तारीख को आ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिका हैरान

    Vladimir Putin
    Vladimir Putin: इस तारीख को आ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिका हैरान

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चार दिसंबर को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत यात्रा पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में भोज देंगी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक वक्तव्य में कहा कि पुतिन चार से पांच दिसंबर तक भारत यात्रा पर आ रहे हैं जहां वह भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

    यात्रा के दौरान पुतिन मोदी के साथ बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु पुतिन की अगवानी करेंगर और उनके सम्मान में भोज का आयोजन भी किया जाएगा। पुतिन की यह यात्रा भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा और विशेष तथा विशेषाधिकार रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का विजन तय करने और परस्पर महत्व के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगी। Vladimir Putin

    यह भी पढ़ें:– जियो, एयरटेल ने इस काम में सबको पीछे छोड़ दिया, जानिये…