हमसे जुड़े

Follow us

34.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home खेल Faf du Plessi...

    Faf du Plessis retires IPL: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने लिया बड़ा फैसला, क्रिकेट जगत हैरान

    Faf du Plessis
    Faf du Plessis retires IPL: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने लिया बड़ा फैसला, क्रिकेट जगत हैरान

    Faf du Plessis retires IPL: नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने आगामी आईपीएल 2026 में अपनी भागीदारी को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। लंबे समय से यह चर्चा थी कि वे अगले सीज़न में खेलेंगे या नहीं, विशेष रूप से तब जब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आगामी सीज़न के लिए रिटेन सूची में शामिल नहीं किया था। अब स्वयं फाफ ने स्पष्ट कर दिया है कि वे आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे। Faf du Plessis

    फाफ डु प्लेसिस ने घोषणा की है कि वे इस वर्ष होने वाली आईपीएल नीलामी में अपना नाम दर्ज नहीं कराएंगे और इसकी जगह वे पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलेंगे। इंस्टाग्राम पर जारी बयान में फाफ ने लिखा-“आईपीएल में 14 अद्भुत सीज़न खेलने के बाद, मैंने इस बार नीलामी में हिस्सा न लेने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मेरे लिए अत्यंत भावनात्मक है, क्योंकि यह लीग मेरे करियर का महत्वपूर्ण अध्याय रही है।”

    “मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिला

    उन्होंने आगे लिखा- “मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और शानदार फ्रेंचाइज़ियों के साथ खेलने का अवसर मिला। भारतीय प्रशंसकों का जो उत्साह और प्रेम मिला, वह अविस्मरणीय है। भारत ने मुझे दोस्ती, सीख और यादें दीं, जिन्होंने मुझे एक बेहतर खिलाड़ी और बेहतर इंसान बनने में सहायता की।”

    पूर्व कप्तान ने अपने समर्थकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा-“हर साथी खिलाड़ी, कोच, सपोर्ट स्टाफ और सभी प्रशंसकों का धन्यवाद, जिन्होंने इन 14 वर्षों में मेरा साथ दिया। यह समय मेरे जीवन का अत्यंत मूल्यवान हिस्सा रहा है। भारत के लिए मेरे दिल में हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा—यह विदाई अंतिम नहीं है, हम फिर मिलेंगे।”

    आगामी योजना पर बोलते हुए फाफ ने कहा- “इस वर्ष मैं एक नई चुनौती स्वीकार करते हुए पीएसएल में खेलूंगा। यह मेरे लिए नए वातावरण में खुद को और मजबूत बनाने और नई ऊर्जा एवं प्रतिभा से भरी लीग के अनुभव का अवसर है। मैं पाकिस्तान की मेहमाननवाज़ी के लिए उत्सुक हूं।” 2012 से 2025 तक फाफ डु प्लेसिस ने 154 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 4,773 रन तथा 39 अर्धशतक शामिल हैं। वे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ खिताब विजेता रह चुके हैं तथा 2022 से 2024 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान भी रहे। Faf du Plessis