हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home सरसा श्री जलालआणा ...

    श्री जलालआणा साहिब की ब्लॉक नामचर्चा के साथ हुआ स्कूल का शुभ मुहुर्त, ´भारी तादाद में पहुंची साध-संगत

    Sirsa News
    श्री जलालआणा साहिब की ब्लॉक नामचर्चा के साथ हुआ स्कूल का शुभ मुहुर्त, ´भारी तादाद में पहुंची साध-संगत

    ओढ़ां, राजू। ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब की ब्लॉक स्तरीय स्पेशल नामचर्चा मंडी कालांवाली में स्थित एवरग्रीन रॉयल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से आयोजित हुई। ये नामचर्चा स्कूल प्राचार्या पूजा शर्मा इन्सां व चेयरमैन गौरव शर्मा इन्सां की ओर से स्कूल के शुभ मुहुर्त एवं पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी में रखवाई गई थी। नामचर्चा में ब्लॉक के अलावा साथ लगते ब्लॉकों से भी बड़ी संख्या में साध-संगत, गणमान्य लोग व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। Sirsa News

    नामचर्चा की शुरूआत बेनती भजन के साथ हुई। तदुपरांत कविराजों ने दुनिया दी जरूरत नहीं, इक्क पीर जरूरी है, आए शाह मस्ताना जी, दिन आया जी शुभ दिन,  शाह सतनाम जी दाता दो जग वाली जी सहित अनेक सुंदर-सुंदर भजनों द्वारा गुरुयश गाया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक मुकेश इन्सां ने इलाही नारा लगाकर समस्त साध-संगत का नामचर्चा में पहुंचने पर स्वागत किया एवं पावन एमएसजी भंडारा माह की बधाई दी। वहीं उन्होंने स्कूल प्राचार्या पूजा शर्मा इन्सां, चेयरमैन गौरव शर्मा इन्सां एवं उनके परिवार को स्कूल के शुभ मुहुर्त की बधाई देते हुए कहा कि जिस कार्य की शुरूआत राम नाम के साथ होती है वो कार्य हमेशा सफल होता है।

    मानवता भलाई कार्यां को बढ़-चढ़कर गति देने के आह्वान

    वहीं उन्होंने उपस्थित साध-संगत से सर्दी के मौसम में जरूरतमंद लोगों के लिए गर्म वस्त्रों का प्रबंध करने व अन्य मानवता भलाई कार्यां को बढ़-चढ़कर गति देने के आह्वान किया। वहीं इस दौरान सच्चे नम्र सेवादार बृजलाल इन्सां व प्रेमी इकबाल इन्सां सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने संबोधन में स्कूल के शुभ मुहूर्त एवं पावन एमएसजी अवतार माह की शुभकामनाएं दीं। नामचर्चा के दौरान मंडी कालांवाली की साध-संगत की ओर से स्कूल प्रबंधन को स्मृति चिन्ह के रूप में पूज्य गुरु जी का पावन स्वरूप भेंट किया गया।

    इस दौरान साध-संगत ने आॅडियो के माध्यम से पूज्य गुरु जी के पावन वचनों का श्रवण किया। अंत में सच्चे नम्र सेवादार प्रेमी मुलखराज इन्सां व चेयरमैन गौरव शर्मा इन्सां ने समस्त साध-संगत का नामचर्चा में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। चेयरमैन गौरव शर्मा इन्सां ने कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का भी समावेश करना है। उनका प्रयास है कि उनके स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने वाला हर एक विद्यार्थी संस्कारवान बने एवं जीवन में सफल हो। इस दौरान साध संगत ने जोरदार इलाही नारे के साथ स्कूल प्रबंधन को बधाई दी। Sirsa News