हमसे जुड़े

Follow us

22.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More

    Theft News: रिश्तेदार के घर में चोरी करने वाले भतीजे सहित 2 गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद

    Bhiwani Theft News
    सांकेतिक फोटो

    भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani Chori ki Khabar: भिवानी के सिवानी थाना पुलिस ने अपने ही रिश्तेदार के घर में चोरी करने वाले मुख्य आरोपी सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सिवानी के वार्ड नंबर-8 निवासी एक महिला ने सिवानी थाना में शिकायत दी थी कि 4 मार्च को उनके घर से एक सोने की अंगूठी, एक सोने की नोज पिन तथा एक जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी हो गई थी। Bhiwani Theft News

    शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए सिवानी थाना में तैनात एएसआई सत्यवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सिवानी निवासी रोहित (मुख्य आरोपी), कुलदीप तथा अजय के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी रोहित ने अपने ही चाचा के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी कुलदीप, जो सुनार का कार्य करता है, ने चोरी के आभूषण लिए थे, जबकि तीसरे आरोपी अजय ने आरोपी रोहित से चांदी के आभूषण खरीदे थे। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक सोने की अंगूठी, एक सोने की नोज पिन तथा एक जोड़ी चांदी की पाजेब बरामद की है। Bhiwani Theft News

    यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी मालिक को धमकी के बाद की गई फायरिंग