भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। Bhiwani: कहावत है कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है क्षेत्र की बेटी और बहू सरिता ने। सरिता ने हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर (भूगोल) के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।सरिता की यह सफलता इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह उनकी एक ही वर्ष के भीतर दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले वर्ष 2025 में भी उनका चयन एचपीएससी के माध्यम से ही पीजीटी भूगोल (लेक्चरर) के पद पर हुआ था। एक ही विषय में बैक-टू-बैक दो राजपत्रित पदों पर चयन पाना उनकी विषय पर पकड़ और शैक्षणिक योग्यता को दशार्ता है। मूल रूप से गांव पहाड़ी निवासी वरिंद्र पहाड़ी की सुपुत्री सरिता का विवाह मुंढाल खुर्द निवासी विकास रोहिल्ला के साथ हुआ है। Bhiwani
उनके पति विकास स्वयं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तथा वे वर्तमान में अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही अपनी पीएचडी पूरी कर रहे हैं। सरिता ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और ससुराल पक्ष विशेषकर अपने पति विकास के निरंतर सहयोग को दिया है। सरिता का मानना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और इरादे मजबूत तो कोई भी बाधा आपको आगे बढ?े से नहीं रोक सकती। उनकी यह कहानी उन हजारों युवाओं और विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो सरकारी सेवा में जाने का सपना देखते हैं। सरिता ने कहा कि शिक्षण केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज की सेवा करने का माध्यम है। मुझे खुशी है कि अब मैं असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में देश के भविष्य को संवारने में अपना योगदान दे सकूंगी। एक विवाहित महिला के लिए घर की जिम्मेदारियों के साथ उच्च स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी करना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन सरिता ने इसे मुमकिन कर दिखाया। Bhiwani
यह भी पढ़ें:– Bihar News: बिहार में बंद पड़ी 10 चीनी मिलें हुईं चालू: सम्राट चौधरी















