व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
टोहाना (सच कहूँ न्यूज)। Tohana News: एसडीएम आकाश शर्मा ने स्थानीय नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इमरजेंसी, जच्चा-बच्चा और जनरल वार्ड का दौरा कर मरीजों से बातचीत की और सुविधाओं पर फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान लैब, ऑक्सीजन प्लांट व बायो-वेस्ट प्रबंधन प्रणाली की भी जांच की गई। मरीजों ने अस्पताल की सेवाओं पर संतुष्टि जताई। एसडीएम ने कर्मचारियों की उपस्थिति जांचते हुए समय पर ड्यूटी और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई बनाए रखने और निमार्णाधीन नई बिल्डिंग के कार्य को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और कोई शिकायत सामने नहीं आई। Tohana News
यह भी पढ़ें:– Kairana Police: कैराना पुलिस ने बालिकाओं को दिलाया राशन व दवाइयां















