हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    CM Flying Raid: भिवानी में सीएम फ्लाइंग की गैस एजेंसी पर छापेमारी, मचा हड़कंप

    Bhiwani News
    Bhiwani News: छापेमारी के दौरान जांच करते टीम के अधिकारी। छाया: नितिन।

    टीम ने गोदाम में सघन चेकिंग, गैस एजेंसियों पर छापेमारी अभियान रहेगा जारी

    • गड़बड़ी मिलने पर होगी एफआईआर दर्ज: आजाद सिंह

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। CM Flying Raid: सीएम फ्लाइंग टीम ने गैस सिलेंडर एजेंसी पर छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। भिवानी में सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक गैस सिलेंडर एजेंसी पर अचानक छापेमारी की। टीम ने मौके पर पहुंचकर एजेंसी के स्टॉक और जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच की। इंस्पेक्टर नवीन रोहिला ने कहा कि हमने एजेंसी के सभी रिकॉर्ड और स्टॉक की जांच की है। जांच के दौरान स्टॉक पूरी तरह से सही और संतुलित पाया गया है। सीएम फ्लाइंग की टीम यहीं नहीं रुकी, बल्कि गोदाम में जाकर भी गैस सिलेंडरों के स्टॉक की बारीकी से जांच की गई, जहां कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। इंस्पेक्टर फूड एंड सेफ्टी नवीन रोहिला ने कहा है गैस एजेंसियों पर इस तरह की छापेमारी आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि किसी तरह की अनियमितता को रोका जा सके। Bhiwani News

    वहीं, सीआईडी इंस्पेक्टर आजाद सिंह ने कालाबाजारी करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। वही सीआईडी इंस्पेक्टर आजाद सिंह ने कहा कि अगर कोई भी गैस की कालाबाजारी करता हुआ पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी। फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा एक स्पेशल आॅफिस भी संचालित किया जा रहा है, जहां टोल फ्री नंबर के माध्यम से लोगों की गैस से जुड़ी समस्याएं सुनी जाती हैं। इंस्पेक्टर नवीन रोहिला ने कहा कि सरकार के पास एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। भिवानी में सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई से साफ है कि प्रशासन गैस वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– एसडीएम आकाश शर्मा ने नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण