हमसे जुड़े

Follow us

41.2 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान बोलेरो कैम्पर...

    बोलेरो कैम्पर से घर पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ व फायरिंग

    Rajasthan Crime: हनुमानगढ़। रात्रि को एक परिवार के घर पर बोलेरो कैम्पर से हमला कर गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करने और हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। नोहर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजेश (39) पुत्र आदराम जाट निवासी टोपरियां हाल दयानंद कॉलोनी, नोहर ने रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता आदराम, माता समेस्ता देवी, पत्नी सुमन और भाभी इन्दू के नाम से कृषि भूमि तथा आवासीय प्लॉट हैं, जिनको लेकर आरोपी साहबराम पुत्र मनफूलराम व उसका पुत्र ईश्वर निवासी टोपरियां के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। Hanumangarh News

    आरोप है कि आरोपी पूर्व में भी जान से मारने की धमकियां दे चुके हैं। परिवादी के अनुसार 22 अप्रैल की रात करीब 11.30 बजे जब परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे, तभी साहबराम, ईश्वर व 2-3 अन्य लोग बोलेरो कैम्पर व एक अन्य वाहन में सवार होकर पहुंचे। आरोपियों ने आते ही बोलेरो कैम्पर से टक्कर मारकर घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर व सेल्टोस कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर सुनकर जब राजेश बाहर आया तो आरोप है कि आरोपियों ने बोलेरो कैम्पर से मकान का मुख्य गेट तोड़ते हुए उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे बचने के लिए वह वापस कमरे में भाग गया। इस दौरान उसे हल्की चोटें आईं।

    गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, नोहर पुलिस थाना में मामला दर्ज

    रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी घर में घुस आए, गाली-गलौज की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान साहबराम ने पिस्टल से हवाई फायर भी किया और धमकी दी कि बाहर नहीं निकला तो कमरे के दरवाजे तोड़कर जान से मार देंगे। घटना के दौरान परिवादी ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। घटना में मकान का मुख्य गेट क्षतिग्रस्त हो गया तथा दोनों गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा। आरोपियों ने जाते समय भी जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने बीएनएस व आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस राजेन्द्र कुमार कर रहे हैं। Hanumangarh News