पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। पिहोवा के एक बैंक में फर्जी हस्ताक्षर (Fake Signature) कर पेमेंट निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। गांव धूलगढ़ निवासी नैसी देवी के मुताबिक, उसका पिहोवा के सरकारी बैंक की शाखा में अकाउंट है। 17 अप्रैल को उसे पैसे की जरूरत थी। इसलिए उसने बैंक शाखा में आकर 22 हजार रुपए अपने अकाउंट से निकाल लिए। पैसे लेकर वह अपने घर लौट आई। अगले दिन उसके अकाउंट से 18 हजार रुपए कैश हो गए, जबकि उसने कोई रकम कैश नहीं करवाई। Pehowa News
इसका मैसेज उसके मोबाइल पर आया, जिसे देखकर वह तुरंत अपने पति टेक चंद को साथ अपनी बैंक शाखा पहुंची। यहां जांच करने पर पता चला कि उसके अकाउंट से चेक के जरिए कैश लिया गया है। उसने तुरंत अपनी पासबुक के अंदर रखे चेक को देखा। उसका चेक पासबुक में नहीं था, जबकि उसने चेक किसी और को दिया ही नहीं था। किसी ने उसकी पासबुक से चेक चुरा लिया या फिर गिर चेक कहीं बैंक में गिर गया। आरोपी ने उसके चेक पर फर्जी साइन करके पैसे कैश करवाए। Pehowa News
थाना शहर पिहोवा के जांच अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि पुलिस को महिला नैसी देवी की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैंक की सीसीटीवी फुटेज में 2 युवक दिख रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है। Pehowa News















