लहरागागा में विकास की कोई कमी नहीं रखी गई: बरिन्द्र कुमार गोयल
- हरा हलके की समस्याएँ आज भी जस की तस: विरोधी
लहरागागा (सच कहूँ/राज सिंगला)। Lehragaga News: मालवा की राजनीति का ध्रुव माने जाने वाले विधान सभा हलके लहरागागा, जिसकी नुमाइंदगी कभी पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री राजेन्द्र कौर भट्ठल ने की, आज एक नए राजनीतिक दौर से गुजर रहा है। साल 2022 में इस हलके ने पारंपरिक पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए पहली बार ‘आम आदमी पार्टी’ के बरिन्द्र कुमार गोयल पर भरोसा जताया, जो अब कैबिनेट मंत्री के रूप में हलके की बागडोर संभाल रहे हैं। Lehragaga News
अगर पिछले चार वर्षों के विकास की समीक्षा करें, तो जहाँ इस पिछड़े इलाके के लिए मेडिकल कॉलेज की घोषणा एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, वहीं सूखते हुए घग्घर दरिया की पुरानी समस्या आज भी लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। सरकारी दावों के अनुसार, खेल स्टेडियमों और सड़कों के निर्माण के साथ-साथ कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए रायधरणा, गुरने कलां और भुटाल कलां जैसे गांवों में 10 करोड़ रुपये की लागत से 53 किलोमीटर लंबी नई नहर और जमीनदोज पाइपों का जाल बिछाकर नहरी पानी खेतों तक पहुँचाया जा रहा है। अब देखते हैं कि इस राजनीतिक प्रभाव वाले हलके में विकास की यह लहर लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।
चार सालों में हलके लहरागागा में ‘आप’ सरकार ने करवाए लाजवाब काम: बरिन्द्र कुमार गोयल
हलके के विधायक और कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र कुमार गोयल ने हलके की प्रगति का विवरण देते हुए बताया कि सरकार ने पिछले चार वर्षों में ऐतिहासिक काम किए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से शहर में से गुजर रहे नाले को कवर कराया, जिससे शहरवासियों को बहुत राहत मिली है। करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से शहर की नालियों को कवर करने का प्रोजेक्ट जल्द शुरू किया जाएगा। Lehragaga News
इसके अलावा नगर कौंसिल की नई इमारत का नींव पत्थर रखा गया, लहरा में पंजाब स्टेट पावर कॉपोर्रेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) का नया आॅफिस परिसर बनाने के लिए भी नींव रखी गई, जिसकी कुल लागत 4.69 करोड़ रुपये होगी और यह प्रोजेक्ट 18 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। लहरागागा और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को बेहतर, सुगम और पारदर्शी सरकारी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से 19.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए और आधुनिक तहसील परिसर का काम तेजी से चल रहा है, जिसका नींव पत्थर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 4 अक्टूबर 2025 को रखा था। लहरागागा में 20.16 करोड़ रुपये की लागत से लड़कियों के लिए एक आधुनिक और शानदार स्कूल तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि इस साल 9 जनवरी को लहरागागा में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने के पंजाब सरकार के ऐतिहासिक फैसले के तहत, लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए लहरागागा के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) को नए रूप में विकसित किया गया। इस सेंटर में 15 अप्रैल से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं के साथ ओपीडी और आईपीडी सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिससे लहरागागा शहर और आसपास के गांवों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भठ्ठल कॉलेज को मेडिकल कॉलेज में तब्दील करना सबसे ऐतिहासिक फैसला है और भठ्ठल कॉलेज के जो कर्मचारी थे, उन्हें विभिन्न कॉलेजों और आईटीज में समायोजित किया गया है, जिससे उनके परिवारों का पालन-पोषण भी हो सके। इसके अलावा, विभिन्न गांवों और शहरों में पड़ी सड़कों का नवीनीकरण किया गया है, और जिन सड़कों की हालत खराब थी, उनका काम पूरा हो चुका है या चल रहा है। Lehragaga News

यह भी पढ़ें:– Gas Cylinder Blast: दमदमा में गैस सिलेंडर फटा, 10 लाख से अधिक का नुकसान, पड़ोसी घरों के शीशे-शेड टूटे















