हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Sunday, March 8, 2026
More
    Home देश राहुल बतायें,...

    राहुल बतायें, 1947 में देश क्यों बंटा: योगी

    Yogi Adityanath, Rahul Gandhi, Country, Divided, India

    लखनऊ (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल किया है कि 1947 में देश का विभाजन क्यों हुआ। श्री योगी ने आज यहां कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को बताना चाहिए कि देश का बंटवारा क्यों हुआ। उसके पीछे कौन था और भूमिका क्या थी। उन्होंने कहा कि श्री गांधी ने कांग्रेस अधिवेशन में देश को बांटने की राजनीति होने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को बताना चाहिए कि आखिर 1947 में देश कैसे बंट गया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी(सपा) के वरिष्ठ नेता रामगोविन्द चौधरी का कहना है कि बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के साथ गठबंधन आगे चलेगा। सुश्री मायावती प्रधानमंत्री और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे।

    उन्होंने कटाक्ष किया कि श्री चौधरी को यह भी बताना चाहिए कि राहुल गांधी क्या करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और बसपा पहले गठबंधन का नेता तय कर लें। सपा और बसपा लोकतांत्रिक पार्टी नहीं हैं। दोनों ही परिवारवादी हैं और इनकी तुलना भाजपा से नहीं की जा सकती,क्योंकि भाजपा पूर्ण रुप से लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होेंने सांप छछून्दर सम्बन्धी अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा कि यह प्रसिद्ध कहावत है और वह इस पर अभी भी कायम हैं। राजनीति सत्ता प्राप्त करने का साधन नहीं है बल्कि इसे सेवा के रुप में अपनाया जाना चाहिए। सपा और बसपा लोकतांत्रिक व्यवस्था का उपहास उड़ाते हैं।