हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश 27वां याद-ए-म...

    27वां याद-ए-मुर्शिद फ्री आई कैंप: चौथे दिन तक 6708 की ओपीडी, आप्रेशन जारी

    6408 eye patients opd held at dera hospital

    – प्रथम दिन हुए आप्रेशन वाले मरीजों को मिली छुट्टी, रोशनी पाकर बोले थेंक्यू डेरा सच्चा सौदा

    सच कहूँ/सुनील वर्मा 

    सरसा। 27वां ‘याद-ए-मुर्शिद परमपिता शाह सतनाम जी महाराज फ्री आई कैंप’ के चौथे दिन शनिवार को कुल 6708 लोगों की जांच हो चुकी थी। इनमें 3005 पुरूष व 3703 महिला शामिल है। वहीं अब तक 90 मरीजों के आंखों के आप्रेशन हो चुके थे। कैंप में पहले दिन आप्रेशन किए गए मरीजों को शनिवार को छुट्टी दे दी गई तथा उन्हें चश्में व दवाइयां देकर घरों के लिए भेज दिया गया।

    घर जाते वक्त मरीज रोशनी पाकर डेरा सच्चा सौदा को थेक्यू बोल रहे थे। पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज की पावन स्मृति में हर वर्ष आयोजित होने वाले विशाल नेत्र जांच व आप्रेशन शिविर की कड़ी में आयोजित 27 वें ‘याद-ए-मुर्शिद परमपिता शाह सतनाम जी महाराज फ्री आई कैंप’ में चिकित्सीय सुविधाआें का लाभ उठाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से मरीज आएं हुए हैं।

    शिविर में आपे्रशन के लिए चयनित लोगों के आप्रेशन सुपर स्पेशलिटी डाक्टरों द्वारा शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के अत्याधुनिक आप्रेशन थियेटरों में किए जा रहे हैं। आप्रेशन के पश्चात मरीजों के ठहरने, सोने तथा खाने पीने के लिए अस्पताल के मेडिकल वार्ड में विशेष प्रबंध किए गए हैं। मरीजों की संभाल के लिए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार भाई-बहन जुटे हुए है। जो मरीजों को समय पर भोजन करवाने, दूध चाय देने तथा शौच-लघुशंका इत्यादि दैनिक कार्यो में मदद कर रहे है।

    -चिकित्सक बोले, नेत्र रोगियों के लिए लाभदायक है कैंप

    कैंप में चिकित्सा सेवा देने के लिए हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली से पहुंचे डॉ. गीतिका, डॉ. कोनिका, डॉ. मोनिका गर्ग, डॉ. राम कुमार, डॉ. विनोद, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. पुनीत माहेश्वरी, डॉ. सुशीला आजाद, डॉ. शिप्रा, डॉ. नरेंदर कंसल, डॉ. हर्ष, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. कुलभूषण, डॉ. इकबाल सिंह, डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. विजेता, डॉ. हरपुनीत सहित सभी ने संयुक्त रुप से कैंप में दी जा रही सुविधाओं की मुक्तकंठ से तारीफ करते हुए कहा कि वे वर्षों से इस कैंप में सेवाएं देने के लिए आ रहे हैं तथा हर बार उन्हें यहां आकर बहुत खुशी महसूस होती है। उनका कहना है कि डेरा सच्चा सौदा में लगाए जाने वाले चिकित्सा शिविरों में बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। हर साल लगने वाला आंखों के आप्रेशन का यह कैंप हजारों लोगों के लिए लाभदायक साबित होता है।

     महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग वार्ड

    अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में महिला और पुरुष मरीजों के अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं। आप्रेशन के बाद मरीजों के रहने, सोने के लिए बेहतरीन प्रबंध किए गए हैं। मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के रहने व खाने-पीने का प्रबंध भी डेरा सच्चा सौदा की ओर से किया गया है।

    मरीज सराह रहे चिकित्सा शिविर में दी जा रही सुविधाओं को

    शिविर में सेवाएं ले रहे मरीज कैंप में मिल रही चिकित्सीय सुविधाआें व रहने, भोजन इत्यादि की सेवाआें से पूरी तरह संतुष्ट हैं तथा उनका कहना है कि जैसी सेवा उनकी कैंप में सेवादारों द्वारा की जाती है, वैसी तो उनके अपने भी नहीं करते। उन्हें समय पर दवाइयां, खाने, आंखों में डालने, भोजन करवाने, चाय पानी इत्यादि के लिए सेवादार हर समय तत्पर रहते हैं। सर्दी के मौसम के अनुकूल गर्म कपडेÞ व बिस्तर भी प्रबंध भी डेरा सच्चा सौदा द्वारा ही किया गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।