हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ विवाहिता की ह...

    विवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव!

    Murder dead on marriage!
    •  मृतका के पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

    हनुमानगढ़, सच कहूँ न्यूज। जिले के भिरानी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की उसके ससुराल में संदिग्धावस्था में मौत हो गई। विवाहिता का शव फंदे पर झूलता मिला। मृतका के पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में भिरानी पुलिस थाने में मृतका के पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार (63) पुत्र हरजीराम नायक निवासी धिंगतानिया पुलिस थाना सदर सिरसा ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी दो लड़कियां सुनीता व लिछमा थी।

    बड़ी बेटी सुनीता व छोटी बेटी लिछमा की शादी एक ही घर में क्रमश: सुभाष व उसके भाई रामनिवास पुत्र कृष्ण कुमार नायक निवासी बाम्बलवास पुलिस थाना भिरानी के साथ करीब 8-10 साल पहले की थी। छोटी बेटी लिछमा के तीन बच्चे हैं। शादी के करीब छह माह बाद से ही लिछमा के साथ उसके पति रामनिवास, ससुर कृष्ण कुमार व सास कमलादेवी ने लड़ाई-झगड़ा करना शुरू कर दिया।

    • ससुर कृष्ण कुमार व सास कमलादेवी ने षड्यंत्र के तहत हत्या कर दी

    उसने कई बार पंचायत कर लिछमा देवी के ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया लेकिन वह नहीं माने। शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे उसके बड़े दामाद सुभाष ने उसे फोन कर कहा कि आपकी बेटी लिछमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आप जल्द यहां आ जाओ। इस पर वह बाम्बलवास पहुंचा तो उसकी बेटी लिछमा का शव चारपाई पर पड़ा था। कृष्ण कमार ने आरोप लगाया कि लिछमा की उसके पति रामनिवास, ससुर कृष्ण कुमार व सास कमलादेवी ने षड्यंत्र के तहत हत्या कर दी तथा हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थाना प्रभारी नवदीप सिंह कर रहे हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।