हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ दो केले की की...

    दो केले की कीमत 442.50 रुपये

    The price of two bananas is Rs. 442.50
    • अभिनेता राहुल बोस ने नामी होटल पर उठाया सवाल

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। आपने कितने ही महंगे केले खाए हों, लेकिन इनसे सस्ते ही होंगे। चंड़ीगढ़ के एक मशहूर होटल में दो केलों की कीमत 442.50 रुपये है। यह खुलासा किया है मशहूर बॉलीवुड एक्टर राहुल बोस ने। राहुल बोस ने इस बारे में अपने ट्विटर हेंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने इसके साथ ही लिखा है

    • ‘किसने कहा है फल आपके लिए हानिकारक नहीं है।’

    राहुल बोस के इस ट्वीट से हलचल मच गई है। उन्होंने 22 जुलाई को पोस्ट किए गए ट्वीट में इस बारे में पूरी जानकारी दी है।  राहुल बोस अपलोड किए गए वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह पिछले दिनों एक फिल्म शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गया था। वहां एक मशहूर होटल के शानदार सुइट में रुका। उन्होंने इसके साथ ही होटल की तारीफ की है। वह वीडियो में कहते हुए नजर आते हैं, मैंने एक्सरसाइज के बाद दो केले मंगवाए। इन दो केलों की कीमत का बिल देखकर चौंक गया। इन दो केलों का बिल देखिये- 442.50 रुपये। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो में केले का बिल भी दिखाया है। इस वीडियो को अपलोड करने के साथ ही यह वायरल हो गया। पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।