हमसे जुड़े

Follow us

34.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश आईये जानते है...

    आईये जानते हैं कि हरियाणा में अब तक किन नेताओं ने संभाला डेप्युटी सीएम का पद

    haryana vidhan sabha

    चंडीगढ़ (सच कहूँ डेस्क)। हरियाणा विधानसभा में किसी भी राजनीतिक पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। हरियाणा की 90 विधानसभा पर भाजपा 40, कांग्रेस 31, जेजेपी 10, अन्य 9 सीटें मिली है। ऐसी सूरत में भाजपा ने जेजेपी पार्टी से गठबंधन किया है। भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष ने शुक्रवार देर रात गठबंधन का ऐलान किया और कहा कि हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री जेजेपी की पार्टी का होगा। आइयें जानते हैं कि किन नेताओं ने अब तक हरियाणा में उपमुख्यमंत्री पद संभाला है।

    • 1967 में झज्जर से विधायक चांदराम चौधरी राव ने पहली बार वीरेंद्र सिंह की सरकार में उपमुख्यमंत्री पद संभाला था
    • 1977 में गठबंधन की सरकार में देवीलाल सीएम और जनसंघ के बड़े नेता मंगलसेन उपमुख्यमंत्री बने।
    • 1987 में देवीलाल सरकार में कांग्रेस से आए बनारसी दास गुप्ता को उपमुख्यमंत्री का पद मिला।
    • 1990 में हुए महम कांड के बाद मास्टर हुकुम सिंह ओपी चौटाला की जगह मुख्यमंत्री बने। इसके बाद चौटाला ने जब एक बार फिर सीएम पद संभाला तो उन्होंने मास्टर हुकुम सिंह को उपमुख्यमंत्री बनाया।
    • 2005 में भजनलाल के बेटे चंद्रमोहन को उपमुंख्यमंत्री का पद दिया गया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।