गुड्ड न्यूज। होली के पावन पर्व पर सरकार ने बेटियों को दिया तोहफा

Government Gift for Daughters, Mini bus

Government Gift for Daughters | अब बेटियां मिनी बस में करेंगी सुरक्षित सफर

कुरुक्षेत्र(सच कहूँ/देवीलाल बारना)। होली के पावन पर्व पर सरकार ने बेटियों को तोहफा (Government Gift for Daughters) दिया है। कुरुक्षेत्र में बेटियों के लिए सिटी बस सेवा शुरु करने का निर्णय लिया गया है, इस सिटी बस सेवा के लिए सरकार ने 9 मिनी बसें खरीदी है। इन बसों को खरीदने पर परिवहन विभाग की तरफ से करीब डेढ़ करोड़ की राशि खर्च की गई है। अब बेटियों के लिए सफर को सुरक्षित और सहज बनाने का काम राज्य सरकार द्वारा किया गया है।

कुरुक्षेत्र में सिटी बस सर्विस के लिए खरीदी 9 मिनी बसें

होली पर्व के बाद यह बस सेवा शुरु कर दी जाएगी। इस बारे में विधायक सुभाष सुधा ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बेटियों को सुरक्षित और सहज सफर उपलब्ध करवाने के लिए बस सेवा शुरु करने का निर्णय लिया और इस निर्णय के तहत बेटियों के लिए विशेष बस सेवा भी शुरु की।

  • बेटियों के सफर को ओर सुविधाजनक बनाने के लिए अब मिनी बस सेवा शुरु करने का निर्णय लिया गया है।
  • केवल बेटियों को ही सफर करने की इजाजत है।

बसों के लिए होगा डेढ़ करोड़ का बजट खर्च | Government Gift for Daughters

  • कुरुक्षेत्र जिले में सरकार की तरफ से 9 मिनी बसे खरीदी गई है।
  • बसों पर तकरीबन 1 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है।
  • एक बस में 29 सीटे है।
  • बसें केवल बेटियों और महिलाओं के सफर के लिए ही खरीदी गई है।

इन स्थानों पर चलेगी बसें

इन बसों को राजकीय कालेज पलवल, कुरुक्षेत्र नए बस स्टैंड से राजकीय कालेज भेरियां पिहोवा, लाडवा से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, पिहोवा से चीका रुट पर कुरुक्षेत्र से निगदू रुट सहित अन्य रुटों पर चलाया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग की तरफ से ड्राईवरों और कंडक्टरों की डयूटी लगाई जा रही है और होली तक इन बसों की डिलीवरी भी सम्बन्धित कम्पनी द्वारा कर दी जाएगी तथा होली के बाद इस बस सेवा को शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने इस योजना को शुरु करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित परिवहन मंत्री का शहर वासियों की तरफ से आभार भी व्यक्त किया है।

48 कोस के तीर्थों की परिक्रमा के लिए भी शुरु होगी मिनी बस सेवा

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि बेटियों के सफर को सहज, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जहां मिनी बस सेवा शुरु की गई है, वहीं 48 कोस की तीर्थ परिक्रमा के लिए भी 2 मिनी बस खरीदी गई है। इन बसों को 48 कोस तीर्थ परिक्रमा के लिए ही खरीदा गया है और इससे यात्री सहजता से तीर्थो की परिक्रमा कर पाएंगे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।