हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कांग्रेस ने द...

    कांग्रेस ने दिग्विजय, वेणुगोपाल सहित राज्यसभा के लिए घोषित किए नौ उम्मीदवार

    Congress

    पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उम्मीदवारों के नामों को दी मंजूरी | Congress Candidates

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह तथा के सी वेणुगोपाल सहित नौ उम्मीदवार (Congress Candidates) घोषित किए हैं। कांग्रेस के मुख्य चुनाव प्रभारी मुकुल वासनिक ने गुरुवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि श्री के टी एस तुलसी तथा श्रीमती फूलो देवी नेताम को छत्तीसगढ से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह तथा फूल सिंह बरिया को मध्य प्रदेश से टिकट दिया गया है। राजस्थान से दो सीटों पर श्री के सी वेणुगोपाल तथा नीरज डांगी को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र की एक सीट से राजीव सातव, मेघालय से के सी खयीम तथा झारखंड से शाहजादा अनवर को उम्मीदवार बनाया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।