हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान लसेड़ी गांव क...

    लसेड़ी गांव की रोही में अपने खेत में गया एक व्यक्ति मृत मिला

    Sadulpur News
    लसेड़ी गांव की रोही में अपने खेत में गया एक व्यक्ति मृत मिला

    सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। लसेड़ी गांव की रोही में कृषि कार्य करने खेत गये एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जिसको लेकर मंगलवार को मृतक के परिजनों ने पुलिस थाना राजगढ में मर्ग दर्ज करवाई है। वहीं घटना की मिली सूचना पर राजगढ थाने के हैड कास्टेबल सुनील कुमार पिलानियां ने घटना स्थल का मौका निरीक्षण किया तथा मंगलवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया। Sadulpur News

    थानाधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह झाझडिय़ा ने बताया कि रामपाल पुत्र चन्दगीराम नाई उम्र 64 साल निवासी लसेडी तहसील राजगढ़ जिला चूरू ने रिपोर्ट दी है कि दिनांक 20 मई 2024 को उसका भाई जयवीर पुत्र चन्दगीराम अपने खेत में सुड़ काटने के लिये गया हुआ था। जो रात को लेट तक घर पर नहीं पहुंचा तो वह सुमेर गोस्वामी, संजय तथा जगदीश के साथ खेत में गये। जहां उसका भाई जयवीर खेत में मृत पाया गया। राजगढ थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। Sadulpur News

    Rajasthan: यदि आरोपी नहा लेते तो कभी नहीं फंसते! अब दोनों को होगी फांसी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here