हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home अन्य खबरें एसिड अटैक की ...

    एसिड अटैक की शिकार पीड़िता पर फिर फेंका एसिड

    Acid, Attack, Victim, Hostel, CM, Yogi Adityanath, Lucknow

    यूपी के CM योगी आदित्यनाथ पीड़िता से मिलने पहुंचे थे अस्पताल

    लखनऊ: एसिड अटैक की शिकार हो चुकी युवती पर एक बार फिर एसिड फेंकने की घटना सामने आई है। पीड़िता के लखनऊ स्थित हॉस्टल में घुसकर किसी अनजान शख्स ने वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि यह वहीं युवती है, जिस पर मार्च माह में ट्रेन में एसिड अटैक हुआ था। जिसके बाद यूपी के CM योगी आदित्यनाथ पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

    जानकारी के अनुसार, रायबरेली की रहने वाली यह युवती अलीगंज स्थित श्रमजीवी हॉस्टल में रहती है। वह निजी कंपनी में जॉब करती है। शनिवार शाम वह हॉस्टल के वॉशरूम में मुंह धोने के लिए पहुंची थी, उसी दौरान किसी अनजान शख्स ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया।

    युवती की चीख-पुकार सुन हॉस्टल के लोग वहां जमा हो गए। गार्ड ने फौरन पुलिस को सूचना देते हुए युवती को अस्पताल पहुंचाया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।