हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश Army Agniveer...

    Army Agniveer Bharti 2025: खुशखबरी, हरियाणा में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

    Army Agniveer Bharti 2025
    Army Agniveer Bharti 2025: खुशखबरी, हरियाणा में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

    अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Army Agniveer Recruitment 2025: अंबाला सेना भर्ती कार्यालय ने वर्ष 2025-26 के लिए भारतीय सेना अग्निवीर योजना के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा बुधवार को की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण बुधवार से शुरू हो गया है, जो कि 10 अप्रैल, 2025 तक खुला रहेगा। हरियाणा के छह जिलों – अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला, साथ ही केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष उम्मीदवार और दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की महिला उम्मीदवार वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट जॉइनइंडियनआर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर आॅनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं। Army Agniveer Bharti 2025

    भर्ती प्रक्रिया विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी) और अग्निवीर (ट्रेड्समैन) शामिल हैं। महिला उम्मीदवार, महिला मिलिट्री पुलिस श्रेणी के लिए आवेदन कर सकती हैं। चयन प्रक्रिया में एक आॅनलाइन प्रवेश परीक्षा ली जाएगी, जिसके बाद चुने गए उम्मीदवारों के लिए मेरिट सूची के आधार पर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। आॅनलाइन परीक्षा की तिथि बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।उम्मीदवारों को सुझाव दिया गया है कि वे दलाली गतिविधियों से सावधान रहें और किसी भी जालसाजी का शिकार न हो। Army Agniveer Bharti 2025

    यह भी पढ़ें:– दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आरक्षित पदों के बैकलॉग को भरने के लिए एक विशेष भर्ती अभियान शुरू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here