अक्षय कुमार ने हार्ट पेशेंट लड़की के इलाज के लिए डोनेट किए 15 लाख

मुंबई (एजेेंंसी)। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हार्ट पेशेंट एक लड़की के इलाज के लिए 15 लाख रुपए डोनेट किये है। अक्षय कुमार ने दिल्ली की रहने वाली एक 25 साल की लड़की आयुषी को इलाज के लिए 15 लाख रुपये डोनेट किए हैं। वह हार्ट की पेशेंट है। आयुषी के दादा योगेंद्र अरुण ने बताया कि हमने इस मामले की जानकारी अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के निर्देशक डॉ चंद्रप्रकाश को दी थी, जिसके बाद अक्षय ने आयुषी के लिए 15 लाख रुपए दान किए। आयुषी शर्मा का इलाज गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में हो रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।