हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश डॉक्टर एपीजे ...

    डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को कृतज्ञ राष्ट्र की श्रद्धांजलि

    APJ Abdul Kalam
    APJ Abdul Kalam

    नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में कृतज्ञ राष्ट्र ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सादे तथा राष्ट्र को समर्पित जीवन को याद किया।

    राष्ट्रपति कोविंद ने जम्मू-कश्मीर में उत्तरी कमान के उधमपुर परिसर में डॉ. कलाम के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्रपति इस समय जम्मू कश्मीर और लद्दाख के दौरे पर हैं।

    रामेश्वरम में 15 अक्टूबर 1931 को जन्मे डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मिसाइल मैन के रूप में विख्यात देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने अपने जीवन को भारत को सशक्त, समृद्ध और समर्थवान बनाने में समर्पित कर दिया। देशवासियों के लिए वह हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

    उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि डॉ. कलाम एक महान वैज्ञानिक और ज्ञान तथा कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति थे। लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने भारत के सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि डॉ. कलाम का सादा जीवन और उच्च विचार देशवासियों को सदा प्रेरणा देता रहेगा।

    भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने इस अवसर पर डॉक्टर कलाम के एक कथन का उल्लेख किया जिसमें पूर्व राष्ट्रपति ने कहा है कि इसके पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे। सपने वे नहीं हैं जो आप नींद में देखते हैं। सपने वे हैं जो आपको नींद आने ही नहीं देते।’

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।