फायरिंग और धमाकों से दहला अमेरिका, 13 घायल

Firing in America

अमेरिका के ब्रुकलिन स्थित सबवे स्टेशन पर गोलीबारी

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका में न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित सबवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह कम से कम पांच लोगों को गोली मारी गई, जबकि कम से कम 13 लोग घायल हुए हैं। अलजजीरा न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। वहीं पुलिस बताया कि कम से कम 13 लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक चोटों की प्रकृति का पता नहीं चल पाया है घायलों को गोली मारी गई है या एक संदिग्ध स्मोक बम के छर्रे से घायल हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार….

चश्मदीदों ने मीडिया को बताया कि हमला सुबह करीब साढ़े बजे हुआ। उस समय ट्रेन 59वें स्ट्रीट स्टेशन से बाहर निकलने लगी थी। घटना स्थल पर बिना विस्फोट वाले उपकरण पाए गए हैं। न्यूयॉर्क के पुलिस विभाग ने बाद में ट्वीट कर कहा कि स्टेशन पर कोई सक्रिय विस्फोटक उपकरण नहीं पाए गए हैं। पुलिस एक संदिग्ध अश्वेत व्यक्ति की तलाश कर रही है, जो नारंगी रंग की बनियान और गैस मास्क पहने हुए है। घटनास्थल से मिली तस्वीरों में लोग स्टेशन के फर्श पर लेटे हुए घायल यात्रियों की देखभाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही स्टेशन पर धुंआ निकलते हुए दिखाई दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि हमले में एक या अधिक धुएं के कनस्तरों का इस्तेमाल किया गया था।

2001 की घटना

अमेरिका को अल कायदा ने 11 सितंबर 2001 को विमान हमले से दहला दिया था। महज 102 मिनट में 2700 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। दरअसल, राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के नेतृत्व में अमेरिका ने आतंक के खिलाफ 2001 में लड़ाई शुरू की। राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में अमेरिका ने अपने ऊपर हुए इस हमले का बदला अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का अंत कर के लिया।

क्या हुआ था?

अल-कायदा के आतंकियों ने 11 सितंबर 2001 की सुबह चार विमानों को हाईजैक कर लिया था। इन सभी का मकसद विमानों को अलग-अलग ऐतिहासिक स्थलों पर क्रैश कराने का था। सबसे पहला क्रैश अमेरिकन एयरलाइन फ्लाइट 11 का हुआ था, जो कि न्यूयॉर्क शहर में सुबह 8.46 बजे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी टावर से टकराई थी। इसके 17 मिनट बाद ही यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 175 बिल्डिंग के दक्षिणी टावर से टकराई।

हाई अलर्ट जारी होने के बावजूद सुबह करीब 9.37 बजे अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 77 वॉशिंगटन स्थित अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन से टकराई। चौथे हाईजैक हुए विमान यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 93 का लक्ष्य व्हाइट हाउस या यूएस कैपिटल बिल्डिंग को निशाना बनाने का था, लेकिन यात्रियों से भिड़ंत की वजह से आतंकियों के हाथ से विमान का नियंत्रण छूट गया और यह पेन्सिलवेनिया के शैंक्सविल में मैदानी इलाके में गिर गया।

9/11 को हुई इन चार घटनाओं में 2977 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 19 हाईजैकर भी शामिल रहे। जो लोग मारे गए उनमें चार विमानों में सवार 246 लोग, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और उसके आसपास के इलाके में 2606 लोग और पेंटागन में मौजूद 125 लोग शामिल थे। मारे गए ज्यादातर लोग आम नागरिक थे, लेकिन राहत और बचाव कार्य के दौरान 344 बचावकर्मी, 71 पुलिसकर्मी और 55 सैन्यकर्मी भी मारे गए थे।

पूरे अमेरिका में मच गया था कोहराम

स्टील और पत्थर के मजबूत ढांचे पर बने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का 321 किमी. गति की हवा और आग भी कुछ नहीं बिगाड़ सकती थी, लेकिन जेट फ्यूल ने उसे तबाह कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।