हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Skin Care Tips: बेसन में मिलाकर लगाये ये 2 चीजें, चेहरे पर आ जाएगा गजब का निखार, झुर्रियां व दाग-धब्बे होंगे खत्म

    Skin Care Tips
    Skin Care Tips: बेसन में मिलाकर लगाये ये 2 चीजें, चेहरे पर आ जाएगा गजब का निखार, झुर्रियां व दाग-धब्बे होंगे खत्म

    Home Remedies Skin Care: आज के भाग दौड़ के जमाने में हम अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे पाते जिससे अनेक बीमारियां हमारे ऊपर हावी होने लगती है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है उसके साथ-साथ हमारे चेहरे पर झाइयां व ढ़ीलापन आने लगता है। हर कोई चाहता है कि बढ़ती उम्र के लक्षण उसके चेहरे पर नजर न आये। इसके लिए महिलाएं पार्लर व कॉस्मेटिक्स पर हजारों रुपये खर्च करने से भी पीछे नहीं हटती हैं। Skin Care Tips

    Skin Care Tips
    Skin Care Tips: बेसन में मिलाकर लगाये ये 2 चीजें, चेहरे पर आ जाएगा गजब का निखार, झुर्रियां व दाग-धब्बे होंगे खत्म

    आपको बता दें कि कई बार ये केमिकल प्रोडक्ट्स स्किन को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं। अब आपके दिमाग में सवाल आ रहा होगा कि इन परेशानियों को दूर कैसे किया जाये। तो आज हम आपको इसके लिए एक देसी नुस्खा बताने जा रहे है जो आपकी बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में आपकी मदद करेगा। आप अपनी स्कीन से जुड़ी समस्याओं को किचन में मौजूद कई चीजों से कर दूर कर सकत है। जिसमें मौजूद कच्चा दूध, बेसन और एलोवेरा ये तीनों ही अपने चमत्कारी गुणों के लिए जाने जाते हैं । इनके यूज करने से आप स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

    Raisins Water Ke Labh: सुबह खाली पेट भिगोए हुए खाएं किशमिश, एक हफ्ते में दिखेगा बदलाव! आप भी विश्वास नहीं कर पाएंगे

    बेसन से फेस पैक कैसे बनाएं | Skin Care Tips

    बेसन से बना फेस पैक हमारी स्किन को बहुत फायदा पहुंचाता है। आपको इसके साथ कुछ और चीजों को मिलाने की जरूरत है। 2 चम्मच बेसन लें, उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर मिक्स करें। अब इसमें संतरे का छिल्का मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लो। आपका फेस पैक का पाउडर बनकर तैयार है। गौरतलब हैंं कि हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं जो स्किन से दाग-धब्बों को दूर करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही यह मुंहासों को कम करने, झुर्रियों और पिगमेंटेशन से राहत दिलाने में भी मदद करेगी।

    अब इस पाउडर में कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो आप इसमें दही भी मिला सकते हैं। अब आपका फेस पैक बनकर तैयार है। इस पैक को 10-15 मिनट तक फेस पर लगाकर रखें। जब यह पूरी तरह सूख जाए तो सादे पानी से फेस को धोलें। आपको बता दें कि बेसन स्किन को टाइट करने में सहायक है। वहीं हल्दी दाग-धब्बों को हटाने में और संतरे का छिल्का डेड सेल्स को रिमूव करने में मदद कर सकता है यह त्वचा के दाग-धब्बों को भी कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। उम्र के साथ कोलेजन लेवल बढ़ने लगता है जिसका असर हमारी स्किन पर साफतौर से दिखाई देता है। इसलिए आप भी स्किन का ध्यान विशेष रूप से रखें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here