हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home देश सोनीपत के रेल...

    सोनीपत के रेलवे पार्क में मिला हथियारों का जखीरा

    Hanumangarh News
    File photo

    कपड़े में लिपटी हुई थी पांच बंदूक, एक राइफल, एक एयरगन तथा 264 कारतूस

    सोनीपत (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा के सोनीपत में राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे पार्क में हथियारों का जखीरा बरामद किया है, जिनमें पांच बंदूक, एक राइफल, एक-एक एयरगन तथा 264 कारतूस शामिल हैं। रेलवे अधिकारी ओ.पी. नागपाल ने राजकीय रेलवे पुलिस को सूचना दी थी कि ट्रैक के पास स्थित रेलवे पार्क में कपड़े में लिपटा सामान पड़ा है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो उसमें हथियार बरामद हुए।

    हथियारों के साथ एटलस कंपनी के अधिकारी का शस्त्र लाइसेंस की फोटो कापी भी मिली थी। इस घटना की जानकारी गन हाउस के साथ ही आसपास के थाना तथा चौकी प्रभारियों को दी गई। मॉडल टाउन पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि एटलस फैक्ट्री में बने स्ट्रांग रूम का शीशा टूटा हुआ है तथा अंदर रखे हथियार गायब हैं। इस सिलसिले में पुलिस ने कंपनी के प्रबंधक राकेश के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

    जांच में सामने आया कि सभी लाइसेंसी हथियार हैं और उन्हें एटलस कंपनी से चोरी किया गया है। कंपनी मैनेजर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जिससे चोरों का पता लगाया जा सके।
    – रमेश कुमार, चौकी प्रभारी, माडल टाउन सोनीपत।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।