हमसे जुड़े

Follow us

40.2 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कांग्रेस नेत्...

    कांग्रेस नेत्री बावरी ने मुख्यमंत्री को करवाया समस्याओं से अवगत

    ashok gehlot

    अनूपगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राय सिंहनगर ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रामदेवी बावरी ने प्रदेश के (ashok gehlot) मुख्यमंत्री अशोक से मिलकर उनके समक्ष इलाके की समस्याएं उठाई व शीघ्र समाधान करवाने का आग्रह किया। साथ ही बावरी ने मुख्यमंत्री गहलोत को सूत की माला भेंट कर उनका स्वागत भी किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को यह भरोसा है कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में विकास को आगे बढ़ाएगी।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गरीबों को न्याय योजना की जानकारी आमजन को देने के लिए सभी को प्रयास (ashok gehlot) करने होंगे। बावरी ने कहा कि पिछले 5 सालों से निराशा के माहौल में रही जनता को अंधेरे से बाहर निकालने का समय आ गया है तथा लोग विकास की राह देख रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस के जिले के विधायक पूर्व विधायक, महिला जिलाध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष, यूथ अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

    बावरी ने मुख्यमंत्री गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए उनसे आग्रह किया कि कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप इलाके में विकास के कार्य करवाएं, ताकि आमजन को राहत प्रदान की जा सके।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।