बजाज आटो ने अपने बहुप्रतीक्षित ई स्कूटर ‘चेतक’ को किया लांच

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

बजाज चेतक की बुकिंग कल से, कीमत 1.15 लाख रुपए तक (‘Chetak’)

  •  फुल चॉर्ज में यह 95किलोमीटर से अधिक चलेगी

मुंबई (एजेंसी)। दोपहिया एवं तिपहिया वाहन बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी बजाज आॅटो ने अपने (‘Chetak’) बहुप्रतीक्षित ई स्कूटर ‘चेतक’ को लॉंच करते हुए कल से इसकी बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है। इस ई स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत एक लाख रुपए और 1.15 लाख रुपए है। कंपनी ने मंगलवार को यहां यह घोषणा करते हुए कहा कि गत 16 अक्टूबर को दिल्ली में इसका अनावरण किया गया था। चेतक अब जनवरी 2020 के अंत तक पुणे और बेंगलुरु के चुनिंदा केटीएम शोरूम पर टेस्ट-राइड के साथ बुकिंग के लिए उपलब्ध है। यह दो संस्करण अर्बन और प्रीमियम में उपलब्ध होगा। अर्बन की कीमत एक लाख रुपए और प्रीमियम संस्करण की कीमत 1.15 लाख रुपए है। इसके अतिरिक्त पैकेज के साथ एक होम चार्जिंग स्टेशन भी शामिल है।

आनलाइन बुकिंग 15 जनवरी

कंपनी ने कहा कि आनलाइन बुकिंग 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फरवरी 2020 के अंत से डिलेवरी शुरू की जाएगही। सहज और सुविधाजनक बुकिंग अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राहक चेतक वेबसाइट पर 2000 रुपए की राशि पर आॅनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। चेतक को 12,000 किलोमीटर या एक वर्ष (जो भी पहले हो) के सेवा अंतराल के साथ न्यूनतम रखरखाव की आवश्यकता होती है और यह 3 साल या 50,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) लिथियम-आयन बैटरी सहित समग्र वारंटी के साथ है।

ई चेतक में 3 किलोवॉट की बैटरी है  (‘Chetak’)

  • नए चेतक में एक आईपी 67 रेटेड हाई-टेक, एनसीए सेल वाली लिथियम आयन बैट्री है।
  • यह बैट्री आसानी से घरेलू 5 एंपीयर बिजली आउटलेट से चार्ज हो जाती है।
  • इसका आॅनबोर्ड इंटेलीजेंट बैट्री मैनेजमेंट सिस्टम (आईबीएमएस) चार्ज और डिसचार्ज को नियंत्रित करता है।
  • ई चेतक में 3 किलोवॉट की बैटरी है।
  • इसमें दो ड्राइव मोड (इको, स्पोर्ट) की पेशकश की गयी है और एक रीवर्स एसिस्ट मोड भी है।
  • फुल चॉर्ज में यह 95किलोमीटर से अधिक चलेगी।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts