शाह से मिले मान पंजाब को अतिरिक्त सुरक्षा बल मिलेंगे

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने गुरुवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और अन्य मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति पर भी चर्चा की। मान ने मुलाकात के बाद कहा कि पंजाब सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीतिक और पार्टी लाइन से ऊपर उठकर केंद्र सरकार के साथ सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को अर्द्धसैनिक बलों की 10 और कंपनियां मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के साथ विस्तार से बातचीत हुई है! हम राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र को पार्टी और राजनीतिक लाइन से ऊपर उठकर सहयोग करेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने हाल ही में अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां भेजी थी और इस तरह की खुफिया रिपोर्ट मिली है कि पंजाब में सद्भावना का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है इसे रोकने के लिए पंजाब को अर्धसैनिक बलों की 10 और कंपनियां भेजी जा रही है। मान ने कहा कि उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए ड्रोन रोधी प्रौद्योगिकी की भी मांग की है। इसके अलावा बासमती फसल और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में पंजाब की हिस्सेदारी पर भी चर्चा हुई है। पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान की केंद्रीय गृह मंत्री के साथ यह पहली मुलाकात थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts