हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश भारत जोड़ो यात...

    भारत जोड़ो यात्रा में पहली बार राहुल का ‘आप’ पर कटाक्ष

    पंजाब को दिल्ली का रिमोट नहीं बनना चाहिए

    होशियारपुर। (सच कहूँ न्यूज) राहुल गांधी पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के 5वें दिन होशियारपुर पहुंचे और वहां उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली बैठे अरविंद केजरीवाल का रिमोट कंट्रोल नहीं बनना चाहिए। राहुल गांधी ने संबोधन के अंत में कहा – हिंदुस्तान के हर प्रदेश का इतिहास होता है। हर प्रदेश की भाषा अपना इतिहास, जीने का तरीका होता है। पंजाब को पंजाब से ही चलाया जाना चाहिए। पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाना चाहिए।

    जालंधर में यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद राहुल गांधी का यह पहला संबोधन था। राहुल गांधी ने कहा कि 4-5 दिन के बाद थकान बिल्कुल गायब हो गई। बारिश, आंधी, पसीना, लेकिन थके नहीं। इसके पीछे कारण है कि हम अपनी शक्ति का प्रयोग नहीं कर रहे। यह आपकी शक्ति का प्रयोग कर रहे हैं। आपका प्यार मुझे आगे धकेल रहा है। सुबह फ्रेश उठता हूं तो रात को भी फ्रेश सोता हूं।

    5-6 लोगों को यात्रा में चोट लगी। 5-6 लोग इस यात्रा में शहीद हुए हैं। इस यात्रा में लाखों लोग चले हैं। राहुल गांधी ने अपने भाषण में गुरु नानक देव जी, गुरु गोबिंद सिंह जी और गुरु तेग बहादुर जी का नाम लेते हुए देश में मोहब्बत फैलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गुरुओं ने दूसरों के धर्म का सम्मान, मेहनत करने, भाईचारे और नफरत ना करने का संदेश दिया। बता दें कि पंजाब में अब यात्रा का समय बदल दिया गया है। सुबह घनी धुंध होने की वजह से पंजाब पुलिस ने 6 बजे को लेकर सहमति नहीं दी। जिसके बाद यात्रा अब 7 बजे शुरू की जा रही है।

    राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को हिमाचल में प्रवेश करेगी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है। यात्रा हिमाचल प्रदेश में 18 जनवरी को प्रवेश करेगी तथा इसके बाद अंतिम पड़ाव जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को यहां उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-घंसाव के मद्देनजर राज्य में ऐसी सम्भावनाओं का पता लगाने के लिये आपदा प्रबंधन और अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी। गांधी लगभग 23 किलोमीटर तक राज्य में पैदल चलेंगे। इस दौरान यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर सुरक्षा से सम्बंधित और अन्य सभी पूरी कर ली गई हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here