हमसे जुड़े

Follow us

26.4 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home राज्य पंजाब गांव जंडवाला ...

    गांव जंडवाला हनवन्ता में चली गोली, एक जख्मी

    Mansa News
    Mansa News: मानसा शहर में फायरिंग से लोगों में दहशत

    गोली चलाने के कारणों का अभी तक नहीं चला पता

    • पुलिस कर रही मामले की जांच | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। अबोहर के गांव जंडवाला हनुमंता में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब गांव में गोली चलने की आवाज लोगों ने सुनी। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे श्रीगंगागनर में दाखिल करवाया गया है। घटना का पता चलते खुइयां सरवर के प्रभारी परमजीत कुमार व डीएसपी अरुण मुंडल टीम समेत पहुंचे व जांच पड़ताल शुरू कर दी। Abohar News

    डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि एसएचओ परमजीत कुमार को गोली चलने की सूचना मिली थी जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे व वह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पड़ताल में यह बात सामने आई है कि गोली चलाने वाला गांव का ही निवासी अवतार सिंह नामक व्यक्ति है व गोली लगने से जोगिंद्र सिंह उर्फ जग्गू धालीवाल जख्मी हो गया है जिसे परिजन श्रीगंगानगर ले गए है जहां उसका इलाज चल रहा है।

    उन्होंने बताया कि अभी तक जानलेवा हमला करने का कारण नहीं पता चल पाया है जोगिंद्र सिंह की टांग में दो गोलियां लगने की सूचना है। डीएसपी ने बताया कि आरोपित गिरफ्त से बाहर है व उसके पकड़ने के लिए पुलिस टीमें तैनात कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है व जोगिंद्र सिंह के बयान दर्ज कर कारवाई की जाएगी। उधर, जैसे ही गोली चलने की सूचना गांव में पहुंची तो गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई व पुलिस टीमों की तैनाती कर दी गई । Abohar News

    यह भी पढ़ें:– हत्या वाली रात से पहले हुई थी पंचायत!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here