14 रुपये कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से पेट्रोल-डीजल के दामों में 14 रुपये की कमी आ सकती है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.15 प्रतिशत की तेजी लेकर 87.10 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी टिकाव रहा। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

देश में पांच महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है। इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल की कीमत जनवरी से निचले स्तर पर हैं। यह अब 81 डॉलर से नीचे आ गया है। अमेरिकी क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

महानगर…………पेट्रोल………….डीजल …………….(रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली…………..96.72………..89.62
मुंबई …………..106.31……….94.27
कोलकाता ………106.03……….92.76
चेन्नई………….102.63………..94.24

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts